Mumbai-Pune Expressway पर दो दिनों तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, यात्रा से पहले जांच लें वैकल्पिक मार्ग

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दो दिनों तक आवाजाही बाधित रहेगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) लोनावाला के पास डोंगरगांव और कुसगांव के बीच एक पुल पर शटरिंग हटाने और पेंटिंग का काम कर रहा है। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और महत्वपूर्ण देरी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

दो महीने पहले, रायगढ़ के खंडाला घाट में एक गैस टैंकर पलटने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा था। इस मामलों में, यात्रियों को वर्तमान अवरोधों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Mumbai-Pune Expressway

23 और 24 अप्रैल को 3 घंटों तक बंद रहेगा ट्रैफिक

गुरुवार, 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। शुक्रवार, 24 अप्रैल को इन्हीं घंटों में पुणे की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी पूरी तरह बंद किया जाएगा। यह अवरोध लोनावाला के पास डोंगरगांव और कुसगांव के बीच पुल मरम्मत कार्य के लिए है।

23 अप्रैल को वाहनों का 48 (NH-48) पर डायवर्जन

गुरुवार को मुंबई जाने वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर किवले से राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH-48) पर डायवर्ट किया जाएगा। यह मार्ग देहू रोड और तलेगांव से होकर गुजरेगा। वाहन कुसगांव टोल प्लाजा पर एक्सप्रेसवे पर फिर से जुड़ेंगे।

24 अप्रैल को भी होगा वाहनों का डायजवर्जन

शुक्रवार को पुणे जाने के लिए डायवर्जन कुसगांव टोल प्लाजा से शुरू होगा। NH-48 के माध्यम से देहू रोड और किवले से होते हुए पुणे की ओर आगे बढ़ा जाएगा।

जारी की गई एडवाइजरी

सलाह दी गई है कि संभव हो तो दोनों दिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच यात्रा करने से बचें। अवरोध से बचने के लिए, जल्दी निकलें या दोपहर 3 बजे के बाद यात्रा की योजना बनाएं। डायवर्ट किए गए NH-48 मार्गों पर सामान्य से अधिक भीड़ हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त यात्रा समय का अनुमान लगाएं।

मुश्किल में फंसे तो डायल करें ये हेल्‍प लाइन नंबर

सड़क पर किसी भी मदद के लिए MSRDC कंट्रोल रूम 9822498224, और राजमार्ग पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9833498334 पर संपर्क करें। अपनी यात्रा पर निकलने से पहले इन नंबरों को अपने पास सुरक्षित रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+