Career Horoscope 2025: किन्हें मिलेगी सफलता, कौन होगा असफल? जानिए कैसा रहेगा करियर?
Career Horoscope 2025: साल 2025 करियर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी वाल साल रहेगा। क्योंकि अंक ज्योतिष के अनुसार यह मंगल का साल है और मंगल व्यक्ति को काम करने की प्रेरणा देता है, मन और शरीर में उत्साह-स्फूर्ति देता है।
मंगल व्यक्ति को एक जगह बैठने नहीं देता। इसलिए यह साल विशेष कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। जिन लोगों के पास कोई नौकरी या व्यवसाय नहीं है वे प्रयास करेंगे तो उनका सपना पूरा होगा।

राशियों की बात करें तो सफलता तो सभी को मिलेगी लेकिन कुछ राशियों पर मंगल की विशेष कृपा रहेगी जिसके कारण वे न कामयाबी के शीर्ष पर पहुंचेंगे।
आइए जानते हैं विस्तार से-
साल 2025 में मंगल की राशियां मेष-वृश्चिक और गुरु की राशियां धनु-मीन को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा मध्यम फलदायी राशियां शनि की मकर-कुंभ और शुक्र की वृषभ-तुला रहेंगी। बुध की राशियों मिथुन-कन्या को लाभ तो मिलेगा किंतु मेहनत अपेक्षाकृत अधिक करनी पड़ेगी। सूर्य और चंद्र की राशियां सिंह-कर्क अपने आप में श्रेष्ठ राशियां हैं जिन्हें सफलता मिलना उनके कर्म पर निर्भर करता है।
राशियों को लाभ-हानि का गणित
- मेष : सफलता कदम चूमेगी। करियर को ग्रोथ मिलेगी। श्रेष्ठ धन आएगा। नौकरी और व्यापार में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।
- वृषभ : साल सफलतादायक है किंतु नए काम में मनमुताबिक सफलता मिलना कठिन रहेगा। अवसरों का लाभ अवश्य मिलेगा।
- मिथुन : कड़ी मेहनत करनी होगी तभी नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ पाएंगे। दूसरों के भरोसे बिलकुल न बैठें। स्वयं निर्णय लें।
- कर्क : करियर में श्रेष्ठ सफलता मिलेगी। नए कामकाज प्रारंभ करें, साझेदारी के कार्यों से आशातीत लाभ प्राप्त होने वाले हैं।
- सिंह : पूर्व में की गई मेहनत का श्रेष्ठ फल मिलने वाला है। सरकारी नौकरी में सफलता प्रमोशन मिलेगा। नए बिजनेस शुरू करेंगे।
- कन्या : इस साल अच्छी सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन बिजनेस में लाभ होगा।
- तुला : काम सामान्य रहेंगे। इस साल कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे और उनमें साझेदारी के साथ सफलता प्राप्त करेंगे।
- वृश्चिक : सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। जो काम करेंगे उसमें लाभ होगा। पूर्व से जारी कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।
- धनु : नया साल आपको बहुत कुछ देने वाला है। कामयाबी मिलेगी। बड़ी नौकरी, विदेशों से ऑफर आएंगे और आप स्वीकार करेंगे।
- मकर : काम धीमी गति से होंगे किंतु होंगे जरूर। स्वनिर्णय से बड़े फैसले ले पाएंगे। नए बिजनेस पर फोकस करेंगे और लाभ कमाएंगे।
- कुंभ : इस साल आप वो काम भी कर पाएंगे जो लंबे समय से करना चाहते हैं। धन आएगा, नौकरी मिलेगी, व्यापार शुरू करेंगे।
- मीन : धन, सम्मान, सुख प्राप्त होगा। नई नौकरी, नए व्यापार में सफलता मिलेगी। चारों ओर से सफलता आपके कदम चूमेगी।
क्या करें
करियर में ग्रोथ, नौकरी में सफलता और व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सभी राशि के जातकों को साल 2025 में मंगल को मजबूत बनाने पर जोर देना होगा। मंगल स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करें। मंगलवार का व्रत रखें। प्रत्येक मंगलवार को लाल वस्त्र ही पहनें। लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं और लाल धागा अपनी कलाई में बांधें।












Click it and Unblock the Notifications