मुलायम के जन्‍मदिन पर यूपी के किसानों को तोहफा

Loan gift for Farmers on Mulayam Singh birthday
लखनऊ। समजावादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के 74वें जन्‍म दिन पर यूपी के मुख्‍यंमत्री अखिलेश यादव ने राज्‍य के लाखों किसानों को तोहफा दिया है। अलिखेश सरकार ने राज्‍य के करीब 7.20 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया, जिन्‍होंने 50 हजार या उससे अधिक का लोन लिया था और उसकी 10 प्रतिशत राशि दे चुके हैं।

सच पूछिए तो उत्‍तर प्रदेश के गरीब किसानों के लिये इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती है। निश्चित तौर इससे बुंदेलखंड में हो रही आत्‍महत्‍याएं जरूर रुकेंगी। यही नहीं उन किसानों को भी राहत मिलेगी, जो आत्‍महत्‍या करने की कगार पर हैं।

राज्‍य सरकार के इस निर्णय से 7.20 लाख किसान लाभान्वित होंगे। यही नहीं अन्‍य किसानों को भी राहत पहुंचेगी जो उनसे जुड़े हुए हैं। मुख्‍यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए बताया कि यह स्‍कीम सिर्फ उन्‍हीं किसानों पर लागू होगी जिन्‍होंने अपनी जमीन, मकान आदि गिरवी रखकर लोन लिया है। वही किसान इस योजना के अंतर्गत आयेंगे, जिन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश लैंड डेवलपमेंट बैंक से लोन लिया है। इस योजना से सरकार पर 1,650 करोड़ का अतिरिक्‍त बोझ पड़ेगा।

अखिलेश ने कहा कि लोन की यह योजना सपा के चुनावी घोषणा पत्र में थी और आज सपा ने अपना एक और वादा पूरा किया। उन्‍होंने कहा कि जनता सरकार पर भरोसा रखे, अपने कार्यकाल में यह सरकार अपने सारे वादे पूरे करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+