बुंदेलखंड में कृषि विश्‍वविद्यालय बनायेंगे अखिलेश

New chief minister of Uttar Pradesh Akhilesh Yadav
लखनऊ। पिछली सरकारों ने बुन्देलखण्ड की जमकर अनदेखी की। सैकड़ों किसान भुखमरी की कगार पर आ गए लेकिन सपा सरकार अब किसानों के हित में कई निर्णय ले रही है। इस क्रम में प्रदेश सरकार ने बुन्देलखण्ड इलाके में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस सम्बंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द भूमि का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

राज्य के पिछड़े इलाकों में शुमार किए जाने वाले बुन्देखण्ड के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योजनाएं बनाने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केन्द्र सरकार की मदद से स्थापित होने वाले इस विश्वविद्यालय के लिए भूमि की जल्दी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि विवि बनने से क्षेत्रीय असंतुलन दूर होने के साथ ही वहां के किसानों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने इस पिछडे़ इलाके के लिए बजट में अलग से धन का प्राविधान करने तथा नान लैप्सेबिल पूल फन्ड की स्थापना के भी निर्देश दिये। यादव ने बिजली सहित अन्य सभी अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में 80 प्रतिशत अथवा उससे अधिक प्रगति हो गयी है उन परियोजनाओं को सबसे पहले पूरा किया जाए ताकि जनता का उसका लाभ मिलने लगे।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में 10 प्रतिशत से कम कार्य हुआ है उन परियोजनाओं की उपयोगिता का पुन: परीक्षण किया जाए। श्री यादव ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्र सरकार से केन्द्रीय योजनाओं के तहत प्राप्त होने वाली धनराशि को शत प्रतिशत जारी करायें। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित 12वीं पंचवर्षीय योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि 10 प्रतिशत विकास दर प्राप्त करने के लिए पूंजी की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वरोजगार को बढावा दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+