महज 1 एकड़ में संतरे लगाकर लाखों कमा रहा ये किसान, बताए जीरो बजट की जैविक खेती के गुर

सतना। संतरे का सीजन चल रहा है और ऐसे में बाजार में विभिन्न किस्मों के संतरा देखने को मिल रहे हैं। संतरे की अच्छी पैदावार और मुनाफे को लेकर इन दिनों मध्य प्रदेश के सतना जिले के (बिरसिंहपुर तहसील) पगारकला ग्राम के किसान विष्णु तिवारी का नाम चर्चा में हैं। विष्णु तिवारी महज एक एकड़ में संतरे लगाकर लाखों रुपए कमाते हैं। उनकी देखा-देखी आस-पड़ोस के किसान भी संतरे की लाभकारी खेती करने लगे हैं।

सतना का यह किसान संतरे अमरूदों से कर रहा कमाई

सतना का यह किसान संतरे अमरूदों से कर रहा कमाई

46 वर्षीय विष्णु तिवारी पगारकला गांव में मुख्य रूप से गेंहू चना की खेती करते थे, लेकिन उनका संतरे का बगीचा भी उन्हें बड़ा मुनाफ़ा देता है। इससे होने वाली आमदनी ने उनकी मानों किस्मत ही बदल दी है। वो बताते हैं कि एक एकड़ में लगाये संतरे के पौधों से हर साल 4 से 5 लाख की आमदनी हो जाती है। इन दिनों स्थानीय बाजार में भी यहां के संतरों की खूब मांग है।

अब बहुत से किसानों को हो रहा इससे मुनाफा

अब बहुत से किसानों को हो रहा इससे मुनाफा

विष्णु जीरो बजट की जैविक खेती कर रहे हैं। वो कहते हैं कि, हम रासायनिक खादों, कीटनाशक या महंगे संसाधनों का उपयोग नहीं करते हैं। बल्कि, पारंपरिक तरीके से ही पैदावार कर रहे हैं। वे नई कलमें रोपते रहे हैं और संतरा-अमरूद की बागवानी को आय का मुख्य साधन बना चुके हैं।'

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होती है संतरे की खेती

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होती है संतरे की खेती

विष्णु कहते हैं, ''देश के कई कृषि विशेषज्ञों का यही मानना है कि संतरे की फसल के लिए भारत के अधिकतर क्षेत्रों की जलवायु अनुकूल है, तो महंगी दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती। हां, मिट्टी उपजाउू होनी चाहिए।''
''अब मेरे संतरे के बाग और आमदनी देखकर अन्य कई किसानो नें भी संतरे के बाग लगाये हैं। उन्हें भी मुनाफा हो रहा है। अब ज्यादातर राज्यों में संतरे की खेती होती है।''

गर्भवती औरतों के लिए काफी लाभप्रद है यह फल

गर्भवती औरतों के लिए काफी लाभप्रद है यह फल

संतरा खाने के अलावा विशेषकर ज्यूस के रूप में पिया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट मुनीम झा कहते हैं कि, शरीर को ठंडा एवं मन को प्रसन्न रखने में भी इस फल का कोई सानी नहीं है। इस फल का भारत के अधिकांश व्रत-त्योहार एवं उपवास जैसे धार्मिक कार्यों में भी सेवन किया जाता है तो वहीं चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से भी इसे लाभकारी ही माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+