मूंगफली : भरपूर मुनाफे और सेहत का खजाना, हार्ट की बीमारी से बचाव

मूंगफली (peanuts) सेहत का खजाना है। रोजाना 4-5 मूंगफली खाने से हार्ट डिजिज से बचा जा सकता है। स्ट्रोक का खतरा 16 फीसद तक कम हो जाता है। खरीफ सीजन (जून-जुलाई) में बोई जाने वाली मूंगफली की फसल अक्टूबर तक तैयार हो जाती है।

वॉशिंगटन, 11 जून : मूंगफली (peanuts) के सेवन से सेहत में सुधार होता है। अमेरिका में हुई रिसर्च में पाया गया है की मूंगफली यानी पीनट लोगों को कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के खतरे से दूर रखने में मददगार है। स्टडी में कहा गया है कि दिन में 4-5 पीनट खाने वाले लोगों में कार्डियोवस्कुलर बीमारी या इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा कम पाया गया। जिन लोगों पर स्टडी की गई ये जापान में रह रहे एशियाई लोग हैं। इन लोगों की तुलना मूंगफली न खाने वाले लोगों से की गई।

peanut

मूंगफली खाना, हार्ट अटैक से बचना !

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) की इकाई अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन के जर्नल 'स्ट्रोक' (Stroke) में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक मूंगफली के सेवन से लोगों में हृदय रोग की आशंका कम होती है। इस स्टडी में विशेषरूप से जापान की महिलाओं और पुरुषों की सेहत पर पीनट के प्रभाव का अध्ययन किया गया। स्टडी के दौरान ये समझने की कोशिश की गई कि मूंगफली खाने और अलग-अलग तरह के हार्ट अटैक बीच क्या कनेक्शन है ? स्टडी में ये समझने की भी कोशिश की गई कि क्या मूंगफली के सेवन से इस्केमिक और हेमोर्रहैगिक स्ट्रोक (ischemic and hemorrhagic stroke) और हृदय रोग मसलन, स्ट्रोक और इस्केमिक हार्ट डिजिज से बचा जा सकता है।

एशिया के लोगों का डाइट और मूंगफली

इस स्टडी की प्रमुख लेखक सातोयो इकेहारा (Satoyo Ikehara) ने बताया कि एशिया के लोगों में पहली बार ये पाया गया कि अधिक मूंगफली खाने से स्केमिक स्ट्रोक का रिस्क कम होता है। इकेहारा ओसाका यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि
हमारी स्टडी की रिजल्ट में पाया गया कि अपनी डाइट में मूंगफली शामिल करने से फायदे होते हैं। इस्केमिक स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है मूंगफली

इकेहारा के मुताबिक पीनट में हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (monounsaturated fatty acids), पॉलीअनसैचुरेटेड (polyunsaturated) फैटी एसिड, मिनरल, विटामिन और डाइटरी फाइबर कार्डियोवस्कुलर डिजिज से बचाव करते हैं। मूंगफली रिस्क फैक्टर को कम करने में भी मददगार है। रिस्क फैक्टर में हाई ब्लड प्रेशर, 'बैड' कॉलेस्ट्रोल का हाई ब्लड लेवल और क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन (chronic inflamation) यानी पुरानी सूजन की समस्याएं जैसी चीजें प्रमुख हैं।

कितनी मूंगफली खाने पर हुई रिसर्च

रिसर्च टीम ने इस बात का परीक्षण किया कि हृदय रोग या स्ट्रोक पीड़ित लोगों ने मूंगफली खाने की बात कही कितनी बार कही। मूंगफली खाने का लेवल चार क्वार्टाइल (quartiles) में रैंक किया गया। इसमें एक दिन में शून्य मूंगफली न्यूनतम, जबकि छिलके वाली 4.3 मूंगफली सबसे अधिक रही।

स्ट्रोक का खतरा घटाता है मूंगफली

पीनट फ्री डाइट यानी खाने में मूंगफली को शामिल न करने के मुकाबले छिलके वाली 4-5 मूंगफली प्रतिदिन खाने से कई फायदे सामने आए। मूंगफली के सेवन से कुछ प्रमुख लाभ-

  • इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा 20 पर्सेंट कम
  • टोटल स्ट्रोक का खतरा 16 फीसदी कम
  • कार्डियोवस्कुलर डिजिज का रिस्क 13 पर्सेंट कम। इसमें स्ट्रोक और इस्केमिक हार्ट डिजिज दोनों शामिल हैं

महिला-पुरुष दोनों को फायदा

इसके अलावा स्टडी के दौरान ये भी देखा गया कि हेमॉर्हैगिक स्ट्रोक या इस्केमिक हार्ट डिजिज और मूंगफली के बीच कोई उल्लेखनीय संबंध नहीं हैं। हालांकि, मूंगफली खाने से स्ट्रोक या हृदय रोग का रिस्क महिला और पुरुष दोनों में एक समान रूप से कम होता देखा गया।

एशियाई डाइट में अभी मूंगफली कॉमन नहीं

रिसर्चर इकेहारा पीनट के फायदे बताते हुए कहती हैं कि कम मात्रा में मूंगफली खाने के बावजूद स्ट्रोक का रिस्क खास तौर से इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा कम हुआ। उन्होंने कहा कि मूंगफली खाने की आदत एशियाई देशों में अभी आम नहीं है, लेकिन अगर डाइट में कम मात्रा में भी मूंगफली खाई जाए तो हार्ट डिजिज का खतरा कम करने में छोटा लेकिन प्रभावी कदम हो सकता है।

इस एज ग्रुप के लोगों पर हुई स्टडी

मूंगफली के प्रभाव की एनालिसिस में 45 से 74 साल के बीच लगभग 74 हजार एशियाई महिलाओं और पुरुषों पर मूंगफली के प्रभाव का आकलन किया गया। दो फेज में हुई इस स्टडी में पहली बार लोगों को 1995 में चुना गया, दूसरी बार लोगों का चुनाव 1998-99 में किया गया। सभी लोग जापान की पब्लिक हेल्थ सेंटर से जुड़े थे। स्टडी के दौरान लोगों की दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं, धूम्रपान, डाइट, शराब पीने जैसी आदतों और उनकी शारीरिक गतिविधियों पर भी विचार किया गया।

मूंगफली और मिलते-जुलते नट्स खाने का सुझाव

बता दें कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन एक सप्ताह में 10 टेबल स्पून बिना नमक वाले बादाम (nuts) खाने का सुझाव देता है। एसोसिएशन के मुताबिक मूंगफली के अलावा बादाम के दूपरे हेल्दी विकल्पों में बिना नमक वाले काजू, अखरोट, pecansm macadamia nut और hazelnuts शामिल हैं। इससे पहले कुछ अमेरिकी लोगों पर हुई स्टडी में पाया गया था कि पीनट खाने से हृदय की सेहत बेहतर होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+