केजरीवाल लाए किसानों की आय दोगुनी करने का आइडिया
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल किसानों की आय को दोगुना करने के लिए नया आइडिया लेकर सामने आए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि वह प्राइवेट कंपनियों को दिल्ली की कृषि योग्य जमीन पर सोलर पैनल लगाने की इजाजत देंगे, जिसकी मदद से किसान एक लाख रुपए तक प्रति एकड़ की कमाई कर सकेंगे। उन्होंने इस मॉडल को आदर्श मॉडल करार देते हुए कहा कि इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है, जिससे कि किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है।

9 महीने में होगा लागू
दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने यह फैसला मंगलवार को बैठक के बाद लिया है, इस फैसले के पीछे का मुख्य मकसद यह है कि पार्टी के ग्रामीण वोट बैंक को मजबूत किया जा सके। बिजली उत्पादन की इस योजना मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना है, जिसकी अगले 9 महीनों में प्रदेशभर में लागू किया जाएगा। साथ ही इन सोलर पैनल द्वारा जो बिजली का उत्पादन होगा उसे अलग-अलग विभाग 4 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदेंगे।

दोगुना होगी आय
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इन सोलर पैनल को 3.5 मीटर की उंचाई पर लगाया जाएगा जिससे कि कृषि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए किसान की अधिकतम एक तिहाई जमीन का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। मौजूदा समय में किसान 30 हजार रुपए प्रति वर्ष कमाता है, लेकिन इस योजना के लागू होने के बाद किसानों की आय तीन से चार गुना तक बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली का अधिकतर इलाका मुख्य रूप से अर्बन इलाके में आता है, यहां तकरीबन 34700 हेक्टेअर जमीन उपजाऊ है जिसपर मौजूदा समय में खेती होती है। वर्ष 2000 से कृषि योग्य जमीन में काफी तेजी से गिरावट हुई है, इसमे तकरीबन 34 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।

देशभर मे हो सकता है लागू
आर्थिक सर्वे के अनुसार मौजूदा समय में 0.71 फीसदी आबादी ही कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। सरकार के ग्रीन बजट के अनुसार किसानों को इस सोलर पैनल के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना है। इस योजना के चलते क्लीन एनर्जी के अभियान को रफ्तार मिलेगी। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि यह पूरे देश के लिए आदर्श योजना हो सकती है, इस योजना के लिए दिल्ली में पहले से ही 5 प्राइवेट कंपनियों ने आवेदन कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने दी धमकी, 'प्लेन हाईजैक हो गया है'
इसे भी पढ़ें- शिवराज सिंह और नितिन गडकरी के सामने कांग्रेस विधायक को धक्के मार के मंच से उतारा गया
-
दिल्ली शराब नीति से जुड़े केस में दिल्ली हाई कोर्ट कर रहा सुनवाई, अरविंद केजरीवाल खुद कर रहे अपनी पैरवी -
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर दी जाएगी उम्र कैद की सजा -
दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications