हरियाणा: CM बोले- जिन्‍होंने आंदोलन शुरू किया, वो लड़ रहे चुनाव, कहते हैं खुद को 'किसान नेता'

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलनकारियों के अगुओं को फिर निशाने पर लिया। मनोहर ने कहा कि, किसान आंदोलन के नाम पर जो हरियाणा में हुआ...उसके पीछे उनकी सियासी मंशा थी। खट्टर ने कहा कि, विरोध शुरू करने वालों और इसका समर्थन करने वालों के बीच फर्क जानने की आवश्यकता है, क्योंकि कथित आंदोलन के पीछे राजनीतिक महत्वाकांक्षा वाले लोग थे।

किसान आंदोलन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

किसान आंदोलन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

खट्टर ने कहा, "जिन लोगों ने विरोध शुरू किया, वे खुद को 'किसान नेता' कहते हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रही हैं। चुनाव लड़ने वाले गुरनाम सिंह चढूनी को देखिए..इसी तरह कई लोगों ने किसानों से चुनाव लड़ने की वकालत की। इससे उनकी मंशा उजागर होती है।" बकौल खट्टर, आंदोलन चलाने वालों का मकसद किसानों के हक की आवाज उठाना नहीं, बल्कि सियासत थी।

बोले- ‘किसानों की आय बढ़ाने के लिए हम हैं प्रयासरत’

बोले- ‘किसानों की आय बढ़ाने के लिए हम हैं प्रयासरत’

मुख्यमंत्री ने कहा कि, किसानों के हित में फैसले हमारी सरकार लेती है। हमारी सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। चूंकि, यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी व ऋण दिए जा रहे हैं। फसलों की खरीद समय पर हो रही है। 14 फसलों को हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीद रही है। जो देश में सबसे ज्‍यादा है। और, हमारे प्रयासों की बदौलत लगभग 600 एफपीओ हरियाणा में खुल चुके हैं, जिन्हें 1 हजार करने का लक्ष्य है।

यहां के 3 जिलों में जल्द मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे

यहां के 3 जिलों में जल्द मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे

अपनी सरकार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा, '' प्रदेश में अभी तक 7 अत्याधुनिक एकीकृत पैक हाउस खुल चुके हैं, इनकी संख्या इस वर्ष में 50 करने का लक्ष्य है। सरकार, मशरूम फॉर्मिंग, मछली पालन, डेयरी फॉर्मिंग जैसे प्रोजेक्टों को लगातार बढ़ावा दे रही है। स्वास्थ्य ढांचे में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज खोलने का काम 19 जिलों में पूरा होने को है। 3 जिलों में जल्द मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू

वहीं, कोविड के लेकर भी सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं। गुरुग्राम एसीपी प्रीत पाल ने बताया कि, हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू रहेगा। उन्‍होंने कहा कि, इसीलिए लोगों को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाहर घूमने की अनुमति नहीं होगी। हम लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने और अपने घरों में नए साल का जश्न मनाने का अनुरोध करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+