Delhi Air Quality CM केजरीवाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती! सुधार की गुंजाइश पर क्या बोले AAP सुप्रीमो?
Delhi Air Quality CM केजरीवाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने खुद इसे स्वीकार किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की हवा साफ करना सबसे बड़ी चुनौती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार की गुंजाइश पर AAP सुप्रीमो ने कहा, दिल्ली में जनवरी से जून, 2023 के दौरान पिछले सात साल में सबसे कम औसत AQI दर्ज किया गया।

पिछले सात वर्षों की इसी अवधि की तुलना में सबसे कम AQI के आंकड़ों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा, शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार करना सबसे कठिन काम रहा है।
दरअसल, पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में 2016 के बाद से 2020 को छोड़कर इस साल सबसे अधिक 'अच्छी से मध्यम' वायु गुणवत्ता वाले दिन देखे गए। इस बयान के एक दिन बाद केजरीवाल का बयान सामने आया है।
दिल्ली में 2023 की पहली छमाही की अवधि (जनवरी से जून) में 'खराब से गंभीर' वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या सबसे कम रही। तुलना 2016 की इसी अवधि से की गई है। बता दें कि गत 6 साल में केवल COVID-19 प्रभावित 2020 में प्रदूषण पर काफी हद तक अंकुश लगा था।












Click it and Unblock the Notifications