IPL 2026 से पहले RCB करेगी बड़ा बदलाव! ट्रॉफी जीतने के बावजूद ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज
IPL 2026, RCB Players List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार पिछले सीजन खत्म हुआ। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 3 जून 2025 को आईपीएल 2025 का खिताब जीता। टीम ने फ़ाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। उम्मीद है कि आरसीबी अपनी इस विजयी टीम के ज़्यादातर मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखेगी, लेकिन आईपीएल 2026 के मेगा-ऑक्शन से पहले कुछ नए चेहरों को लाने के लिए टीम कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ जरूर करेगी।
लियाम लिविंगस्टोन को टीम करेगी रिलीज (IPL 2026, RCB Players List)
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को आरसीबी ने पिछले मेगा-ऑक्शन में 8.75 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था। हालांकि, वह अपनी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। 10 मैचों में वह सिर्फ़ 112 रन ही बना सके और गेंदबाज़ी में भी सिर्फ़ दो विकेट ही ले पाए। उनके निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए आरसीबी उन्हें रिलीज कर सकती है।

याश दयाल हो सकते हैं बाहर
आरसीबी ने इस भारतीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज याश दयाल को 5 करोड़ में रिटेन किया था। यश दयाल ने पिछले दो सीजन में 28 विकेट लिए हैं, लेकिन इस साल उन पर यौन उत्पीड़न की शिकायत से जुड़ी ख़बरों के कारण टीम उनके साथ आगे का रास्ता अलग कर सकती है। याश दयाल का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।
रासिख सलाम दार हो सकते हैं रिलीज
जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रासिख सलाम दार को भी आरसीबी ने 6 करोड़ में खरीदा था। उन्हें शुरुआती दो मैचों में मौका मिला, लेकिन पहले मैच में एक विकेट लेने के बाद वह दूसरे मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए और बाक़ी सीजन बेंच पर ही बैठे रहे। अधिक कीमत और कम मौके मिलने के कारण उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
लुंगी एनगिडी को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को 1 करोड़ में टीम में शामिल किया गया था। आईपीएल 2025 में उन्हें सिर्फ़ दो मैच खेलने को मिले, जिनमें उन्होंने 4 विकेट लिए। नियमित रूप से खेलने का मौका न मिलने के कारण और खुद खिलाड़ी को अन्य टीमों में अवसर तलाशने के लिए आरसीबी उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती है।
स्वप्निल सिंह को जाना पर सकता है बाहर
34 वर्षीय स्वप्निल सिंह को आरसीबी ने 50 लाख में RTM कार्ड के ज़रिए ख़रीदा था, लेकिन उन्हें आईपीएल 2025 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में स्क्वॉड में जगह खाली करने के लिए उन्हें भी रिलीज किए जाने की संभावना है। आरसीबी का लक्ष्य अपने मुख्य खिलाड़ियों जैसे कप्तान रजत पाटीदार और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को रिटेन करना होगा, लेकिन इन पांच खिलाड़ियों को रिलीज़ करके टीम अपनी खाली जगह और पैसे का इस्तेमाल मिनी-ऑक्शन में अपनी टीम को और मज़बूत बनाने के लिए कर सकती है।
-
RCB IPL 2026 Full Schedule: आरसीबी का पूरा शेड्यूल जारी, सबसे महंगी टीम में धुरंधरों की फौज, रचेंगे इतिहास? -
IPL 2026 में आर अश्विन का धमाकेदार कमबैक! टूर्नामेंट के लिए हो गया कमेंट्री पैनल का ऐलान, चेक करें LIST -
IPL 2026 का आगाज कल, SRH से होगा चैंपियन RCB का सामना, LIVE देखने का मिल गया धांसू जुगाड़! -
RCB के लिए घाटे का सौदा साबित हुई 16,700 करोड़ की डील? समझें वो गणित जिसने सबको कर दिया हैरान -
RCB के अरमानों पर फिरा पानी! मैच से 48 घंटे पहले IPL 2026 से अचानक बाहर हुआ खतरनाक खिलाड़ी, मची खलबली -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
IPL 2026 RCB vs SRH के पहले मैच पर बारिश का साया, क्या है रिजर्व डे का नियम? समझें DLS का पूरा गणित -
IPL 2026: बेंगलुरु में RCB के मैच से पहले विधायकों का क्यों फूटा गुस्सा? स्पीकर ने सरकार को दिया कड़ा निर्देश












Click it and Unblock the Notifications