RCB IPL 2026 Full Schedule: आरसीबी का पूरा शेड्यूल जारी, सबसे महंगी टीम में धुरंधरों की फौज, रचेंगे इतिहास?
RCB IPL 2026 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का बिगुल बजने को है और इस बार सबकी नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर होंगी। पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
आरसीबी ने पुराने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा (RCB IPL 2026 Full Schedule)
आरसीबी के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें अपने पहले 7 में से 5 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने हैं। हालांकि, टीम के दो होम मैच इस बार न्यूट्रल वेन्यू रायपुर में भी आयोजित किए जाएंगे। नीलामी में आरसीबी ने अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखते हुए वेंकटेश अय्यर और मंगेज़ यादव जैसे खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला है।

कोचिंग स्टाफ में भी नहीं हुआ है बदलाव
खिताबी जीत के बाद टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ पर भरोसा जताया है। हेड कोच एंडी फ्लावर रणनीतियों की कमान संभालेंगे, वहीं दिनेश कार्तिक बैटिंग मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। ओमकार साल्वी के कंधों पर तेज गेंदबाजी विभाग को निखारने की जिम्मेदारी होगी।
टीम में शामिल कई धुरंधर
बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड।
ऑलराउंडर्स: वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेज़ यादव, जैकब बेथेल।
विकेटकीपर: फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स।
गेंदबाज: जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिक सलाम, सुयश शर्मा, जैकब डफी।
| तारीख | मैच | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 28 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 5 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 10 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs राजस्थान रॉयल्स | गुवाहाटी | 7:30 PM |
| 12 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस | मुंबई | 7:30 PM |
| 15 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 18 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरु | 3:30 PM |
| 24 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 27 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 7:30 PM |
| 30 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 7 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स | लखनऊ | 7:30 PM |
| 10 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस | रायपुर | 7:30 PM |
| 13 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स | रायपुर | 7:30 PM |
| 17 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स | धर्मशाला | 3:30 PM |
| 22 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 7:30 PM |












Click it and Unblock the Notifications