IPL 2026 में आर अश्विन का धमाकेदार कमबैक! टूर्नामेंट के लिए हो गया कमेंट्री पैनल का ऐलान, चेक करें LIST

IPL 2026 commentators List: भारतीय क्रिकेट के सबसे चतुर स्पिनर्स में से एक रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर आईपीएल के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार उनके हाथ में गेंद नहीं बल्कि माइक होगा। पिछले साल अगस्त में आईपीएल से संन्यास की घोषणा करने के बाद अश्विन आईपीएल 2026 में कमेंटेटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

नई भूमिका में नजर आएंगे अश्विन (IPL 2026 commentators List)

लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर, स्टार स्पोर्ट्स ने इस सीजन के लिए कमेंटेटर्स की जो लिस्ट जारी की है, उसमें अश्विन का नाम भी शामिल है। वे हिंदी कमेंट्री बॉक्स का हिस्सा होंगे। अश्विन यहां अपने पुराने साथियों सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान के साथ मैच का विश्लेषण करते नजर आएंगे। अश्विन अपनी रणनीतिक समझ और खेल की गहरी बारीकियों के लिए जाने जाते हैं।

IPL 2026 1

चेन्नई से आगाज और चेन्नई से ही अंत हुआ आईपीएल करियर

अश्विन का आईपीएल करियर किसी फिल्म की तरह रहा है। साल 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से करियर शुरू करने वाले अश्विन 2025 के मेगा ऑक्शन में एक बार फिर 9.75 करोड़ की भारी-भरकम राशि के साथ अपनी पुरानी टीम (CSK) में लौटे थे। हालांकि, उनका आखिरी सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट लिए। इसके बाद अगस्त 2025 में उन्होंने अचानक संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया था।

अश्विन का करियर रहा है शानदार

अपने आईपीएल करियर के 221 मैचों में अश्विन ने 187 विकेट लिए हैं। वे सीएसके के अलावा पंजाब किंग्स (कप्तान), दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे। अश्विन ने दिसंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले। वे 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य भी रहे।

आईपीएल 2026 के लिए हिंदी कमेंटेटर्स

रवि अश्विन
सुरेश रैना
हरभजन सिंह
इरफान पठान
वीरेंद्र सहवाग
अनिल कुंबले
पीयूष चावला
उमेश यादव
आकाश चोपड़ा
चेतेश्वर पुजारा
आदित्य तारे
नवजोत सिंह सिद्धू
सुनील गावस्कर
संजय बांगर
अजय जडेजा
मोहम्मद कैफ
सबा करीम
दीप दास गुप्ता
पदमजीत सहरावत
अनंत त्यागी
सुनील तनेजा

आईपीएल 2026 के लिए इंग्लिश कमेंटेटर्स

रवि शास्त्री
सुनील गावस्कर
एबी डिविलियर्स
डेल स्टेन
फाफ डु प्लेसिस
केविन पीटरसन
आरोन फिंच
इयोन मॉर्गन
माइकल क्लार्क
एम मैक्लेनाघन
दीप दास गुप्ता
हर्षा भोगले
इयान बिशप
साइमन डूल
डैनी मॉरिसन
गंगा, नाइट
स्वान, मबांगवा
कैटिच, मुरली कार्तिक
डब्ल्यूवी रमन
अंजुम, मुकुंद
विल्किंस
केटी मार्टिन
रौनक कपूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+