IPL 2026 का आगाज कल, SRH से होगा चैंपियन RCB का सामना, LIVE देखने का मिल गया धांसू जुगाड़!

IPL 2026 RCB vs SRH Live Streaming: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज कल यानी 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार का उद्घाटन मैच बेहद खास है, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इतिहास में पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस पहले मुकाबले में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

टीवी पर ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच (IPL 2026 RCB vs SRH Live Streaming)

अगर आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) आपके लिए मुख्य ठिकाना होगा। स्टार स्पोर्ट्स ने अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस बार भी क्षेत्रीय भाषाओं पर विशेष ध्यान दिया है। आप हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं।

IPL 2026 1

मोबाइल पर मैच देखने का ये है तरीका

डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में इस साल सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिलायंस और डिज्नी के विलय के बाद अब जियो हॉटस्टार (JioHotstar) एकमात्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप अपने स्मार्टफोन पर 'जियो हॉटस्टार' का ऐप डाउनलोड करके या उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मैच देख सकते हैं। न रहे कि इस बार स्ट्रीमिंग के लिए आपके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

आरसीबी के लिए गेंदबाजी विभाग मुश्किल

विराट कोहली एक बार फिर आरसीबी के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। हालांकि, मैच से ठीक पहले स्टार तेज गेंदबाजों की चोट ने आरसीबी की टीम में थोड़ी चिंता जरूर पैदा की है। यश दयाल और नुवान तुषारा जैसे नामों की कमी टीम को खल सकती है।

हैदराबाद के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

सनराइजर्स हैदराबाद इस बार एक नए अवतार में नजर आएगी। स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस की अनुपलब्धता के कारण कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को मिलने की संभावना है। ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी का नया नजरिया टीम को एक रिसेट बटन दबाने का मौका देगा। ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा जैसे पावर-हिटर्स के साथ हैदराबाद का बैटिंग लाइनअप किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का दम रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+