Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मेरे सीने के पास आए, पीरियड्स के बारे में पूछा', महिला क्रिकेटर के साथ शर्मनाक हरकत, चयनकर्ता पर गंभीर आरोप

Bangladesh women harassment News: बांग्लादेश की अनुभवी तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान जहांआरा आलम ने राष्ट्रीय टीम मैनेजमेंट पर 2022 वर्ल्ड कप के दौरान हुए बदसलूकी का आरोप लगाया है। न्यूजीलैंड के दौरान मैच अभद्र प्रस्ताव मिलने के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से ब्रेक लेने के बाद फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहीं 32 वर्षीय जहांआरा ने ये आरोप एक यू-ट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू के दौरान लगाया।

पूर्व चयनकर्ता पर लगाए गंभीर आरोप (Bangladesh women harassment News)

जहांआरा आलम ने मुख्य रूप से तत्कालीन महिला चयनकर्ता और मैनेजर मंजूरुल इस्लाम पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने मंजूरुल के 'अभद्र प्रस्ताव' को ठुकरा दिया तो उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए सही से खेलने नहीं दिया। आलम के अनुसार मंजूरुल ने 2022 वर्ल्ड कप के दौरान दूसरी बार उनसे संपर्क किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेट्स में गेंदबाजी के दौरान मंजूरुल उनके कंधे पर हाथ रखते थे, उन्हें अपने सीने से दबाते थे और उनके कान के पास अपना मुंह ले आते थे।

Bangladesh women 1

'पीरियड साइकिल' को लेकर सवाल

जहांआरा ने आगे आरोप लगाया कि मंजूरुल इस्लाम ने उनसे उनकी 'पीरियड साइकिल' के बारे में बार-बार अस्वाभाविक तरीके से सवाल किए। उन्होंने कहा कि मंजूरुल ने उनसे सीधे पूछा कि उनका पीरियड आज कितने दिन चल रहा है, जबकि आईसीसी गाइडलाइन के तहत यह जानकारी केवल फिजियोथेरेपिस्ट या डॉक्टर के पास होनी चाहिए। आलम के मुताबिक जब उन्होंने मंजूरुल को पीरियड खत्म होने के बारे में बताने से मना किया तो उन्होंने अजीब तरह से प्रतिक्रिया दी, जो सामान्य नहीं था।

कोच ने आरोपों को बताया निराधार

जहांआरा ने यह भी कहा कि उन्होंने डेढ़ साल तक इन घटनाओं के बारे में पूर्व महिला समिति प्रमुख नादेल चौधरी को कई बार सूचित किया, लेकिन केवल अस्थायी समाधान मिला। उन्होंने बीसीबी के CEO निजामुद्दीन चौधरी को भी शिकायत करने का दावा किया, लेकिन उनकी शिकायतों को अनदेखा कर दिया गया। जब इन आरोपों के संबंध में मंजूरुल इस्लाम से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इन सभी दावों को 'निराधार' बताकर खारिज कर दिया।

वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इन आरोपों को काफी गंभीर बताया है। BCB के उपाध्यक्ष शखवात हुसैन ने कहा है कि बोर्ड इस मामले पर विचार करेगा और अगर आवश्यक हुआ तो जांच शुरू की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+