अब JDU के साथ मिलकर काम करेगी RLSP, पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही ये बात
पटना। बिहार में नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी अब एक हो गई है। आरएलएसपी का विलय जेडीयू में हो गया है। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र और राज्य के हित में, बिहार में समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आना चाहिए। यह वर्तमान राजनीतिक स्थिति की मांग है। इसलिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद (यू) के साथ विलय का फैसला किया है। अब हम उनके साथ खड़े हैं। बता दें, कुशवाहा ने शनिवार की शाम पार्टी नेताओं के संबोधन में विलय को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद जब हार की समीक्षा कर रहे थे, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोन आया था। फिर कई दौर की मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि जहां भी जाएंगे वहां पार्टी के साथियों का भी ध्यान रखेंगे।

बता दें, विधानसभा चुनावों के परिणाम के आने के बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के प्रति नरम रवैया अख्तियार कर लिया था। उन्होंने जेडीयू के खिलाफ बयान देना भी बंद कर दिया था, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार के प्रति प्रेम खुलकर सबसे पहले तब सामने आया था, जब तेजस्वी यादव ने सदन में नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत हमला बोल दिया था। नीतीश ने सदन में गुस्से में तेजस्वी यादव को कहा था, 'तुम मेरे भाई समान दोस्त के बेटे हो, इसलिए बर्दाश्त करता हूं, क्या कोई इस तरह का बयान देता है।' नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के दिए इसी बयान ने उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के नजदीक लाने की पहली भूमिका तैयार कर दी थी। कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार पर इस तरह का कोई बयान देगा तो वो बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Recommended Video
उपेंद्र कुशवाहा के इसी बयान को सुनकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का स्वागत किया था। उन्हें पुराना सहयोगी बताते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था, 'उनका बयान स्वागत योग्य है और अगर कुशवाहा जी जेडीयू के साथ आना चाहते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।' इसी के बाद जेडीयू और कुशवाहा में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इसके बाद से वशिष्ठ नारायण सिंह और कुशवाहा की कई बार मुलाकात हुई और इस मुलाकात में नीतीश कुमार भी शामिल हुए और बात बनती चली गई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications