बिहार पंचायत चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने भी कसी कमर, चुनाव लड़ने वालों की सूची बना रही
पटना। बिहार में पंचायत चुनावों की आहट सुनाई देने लगी है। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। सत्तारूढ़ भाजपा भी अन्य दलों की तरह चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा आलाकमान से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव लड़ने वालों का मूल्यांकन हो रहा है। उदाहरण के लिए, किशगनंज में भाजपा के उच्चाधिकारी विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया में जुट गए हैं। जिला प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि, पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जाएगी। इसके लिए 17 मार्च से 24 मार्च तक का समय तय किया गया है।

आगामी चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भूमिका क्या होगी, इस पर भी मंथन शुरू किया गया है। साथ ही विधानसभा प्रभारी और क्षेत्र प्रभारी मनोनीत किए गए हैं, ताकि चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की हरसंभव मदद की जा सके। भाजपा जिला प्रमुख के मुताबिक, पंचायत चुनाव को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। जिसमें संगठन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हम ऐसी तैयारियों में जुट हैं कि, अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की हरसंभव मदद की जा सके।
भाजपा की जिला कार्यसमिति द्वारा चुनावों से पहले एजेंडा तैयार किया गया है। जिसके तहत कार्यकर्ता प्रदेश में घुसपैठ और लव जेहाद के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव के तहत जिला इकाई द्वारा एक वर्ष के लिए एजेंडा तैयार किया गया है। जिसके अनुसार, अल्पसंख्यक बहुल किशनगंज जिले में अब घुसपैठ और लव जेहाद के लेकर अभियान चलाए जाएंगे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications