टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के लिए दौड़ में नंबर वन पर पीएम मोदी
टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब के लिए नरेंद्र मोदी बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन जैसे नेताओं से बहुत आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली। अमेरिकी मैगजीन 'टाइम' में ऑनलाइन सर्वे के जरिए चुने जाने वाले 'पर्सन ऑफ द ईयर' खिताब के लिए इस साल प्रधानमंत्री मोदी नंबर एक पर चल रहे हैं। वो विश्व के दूसरे नेताओं के मुकाबले काफी ज्यादा वोट पा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के लिए पाठकों की पहली पसंद बने हुए हैं। रीडर्स पोल में उन्हें अब तक 26 फीसदी वोट मिले हैं, किसी भी दूसरे नेता को इतने वोट नहीं मिले हैं।
दूसरे नंबर पर विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे चल रहे हैं, जिन्हें नौ फीसदी वोट हासिल हुए हैं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 8 फीसदी वोट के साथ रेस में बने हुए हैं।
टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के लिए वोटिंग चार दिसंबर को खत्म होगी। मैगजीन की ओर से सात दिसंबर को पर्सन ऑफ द ईयर का ऐलान किया जाएगा।
टाइम मैगजीन की पर्सन ऑफ द ईयर की सूची में इस साल अमेरिका राष्ट्रपति का चुनाव लडने वालीं हिलेरी क्लिंटन, एफबीआई प्रमुख जेम्स कोमी, एप्पल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक, मारे गए अमेरिकी सैनिक हुमांयू खान के मां-पिता खिज्र और गजाला खान, उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग, ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और बराक ओबामा समेत 30 लोगों को शामिल किया गया है।
दुनियाभर में मशहूर शख्स को दिया जाता है अवार्ड
'टाइम' पत्रिका हर साल उस शख्स को इस खिताब से नवाजती है, जिसने उनके हिसाब से पिछले साल में खबरों तथा दुनिया को सबसे ज्यादा प्रभावित किया, भले ही वह अच्छे के लिए हो या बुरे के लिए।
पिछले पांच सालों में ये खिताब किसे-किसे दिया गया है इस पर नजर डालें तो, साल 2010 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, 2011 में दुनियाभर में हुए प्रदर्शनों में शामिल हुए लोगों को, 2012 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब मिला।
2013 पोप फ्रांसिस, 2014 में इबोला बीमारी से लड़ने वाले लोग और 2015 में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को टाइम न पर्सन ऑफ द ईयर चुना था। पिछले चार साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल टाइम पर्सन ऑफ द ईयर की दौड़ में हैं।
पीएम मोदी यूं तो हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से अपने नोटबंदी के फैसले के कारण मोदी लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस दौरान उनका कई बार भावुक होना और जनता से कई भावुक अपील भी खूब चर्चाओं में हैं।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications