Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RBI गवर्नर की पत्नी की बहन नहीं हैं नीता अंबानी, अफवाह है ये

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की पत्नी देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की बहन हैं।

नई दिल्ली। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई अफवाह लोगों को भ्रमित करती रहती है। इन दिनों भी एक अफवाह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की पत्नी देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की बहन हैं।

nita ambani

अब आप सोच रहे होंगे कि इस तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल क्यों हो रही है। आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद से ही हर ओर इस बात की अफवाहें फैल रही थीं कि सरकार के इस फैसले के बारे में मुकेश अंबानी को पहले से ही पता था। इसी के बाद से आए दिन कोई न कोई अफवाह फैलती रहती है।

कैसे फैली ये अफवाह?

सोशल मीडिया ट्विटर पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट डाली गई और ये दावा किया गया कि उर्जित पटेल की पत्नी और नीता अंबानी बहनें हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे कि ऐसा कैसे हो सकता है कि मुकेश अंबानी को इस नोटबंदी के बारे में पहले से पता न हो।

सोशल मीडिया पर ये अफवाह तेजी से फैलती जा रही है। लोग बिना सच की परख किए ही इस पोस्ट को लाइक करने के साथ-साथ इस पोस्ट के पक्ष में कमेंट किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस पोस्ट को धड़ल्ले से शेयर भी किया जा रहा है। अफवाह वाली इस पोस्ट को न सिर्फ ट्विटर बल्कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया वाले प्लेटफॉर्म पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच?

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबनी की सिर्फ एक बहन है, जिसका नाम ममता दलाल है, जो मुकेश अंबानी द्वारा चलाए जाने वाले ही एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उनके पिता का नाम रविन्द्रभाई दलाल है, जिनकी जुलाई 2014 में मौत हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+