Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज यानी गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। हालांकि, क्रिकेट फैंस की नजरें स्कोरबोर्ड से ज्यादा आसमान पर टिकी हैं। ईडन गार्डन्स पर पिछले मैच के धुलने के बाद एक बार फिर बारिश का साया मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, टॉस समय पर किया गया और लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच पर बारिश का खतरा? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April)

मौसम को देखते हुए टॉस में देरी होने की आशंका जताई जा रही थी। अगर बीच मैच बारिश होती है तो मैच भी छोटा किया जा सकता है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने की वजह से KKR को 1 अंक मिला था। अगर आज का मैच भी धुलता है, तो प्लेऑफ की रेस में KKR काफी पीछे छूट जाएगी।

Aaj Ke Match 1

लखनऊ का पलड़ा केकेआर पर भारी

बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह से दोनों टीमों के ट्रेनिंग सेशन प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड कोलकाता पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल छह मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 4 मैचों में लखनऊ ने बाजी मारी है। जबकि दो मैच केकेआर ने अपने नाम किया है। कोई भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है, लेकिन आज यह रिकॉर्ड बदल सकता है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है। लेकिन लगातार बारिश और कवर्स के नीचे रहने के कारण पिच में नमी हो सकती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह नमी का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। अगर मैच छोटा होता है (जैसे 5-5 ओवर का), तो निकोलस पूरन और रिंकू सिंह जैसे हिटर्स की भूमिका निर्णायक हो जाएगी।

इन दिग्गजों पर रहेगी नजर

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती।

LSG: ऋषभ पंत (कप्तान/कीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, आवेश खान, निकोलस पूरन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+