Parliament Budget Session Day 6 Highlights: हंगामे की भेंट चढ़ा एक और दिन, नहीं हो सका PM का भाषण
Parliament Budget Session Day 6 Highlights: संसद के बजट सत्र के छठे दिन भी हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित होती रही। दिन की शुरुआत ही विवाद से हुई और दिन भर हंगामा चलता रहा। दरअसल लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को संसद के प्रवेश द्वार के पास 'धोखेबाज दोस्त' कहा। इस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिखों के खिलाफ कांग्रेस की नफरत है।
विपक्षी सांसदों के निलंबन और राहुल गांधी को सदन में पूर्व आर्मी चीफ की किताब का हवाला देने से रोकने के मुद्दे पर विपक्षी सांसद तीखा विरोध कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के कुछ सांसदों ने आसन की तरफ कागज भी फाड़कर फेंके। हंगामा आखिरकार इतना बढ़ गया कि लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए बाधित करनी पड़ी।

Parliament Budget Session Day 6 Highlights: नहीं हो सका पीएम का भाषण
- लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से पीएम मोदी का भाषण नहीं हो सका। स्पीकर के बार-बार नसीहत देने और चेतावनी के बावजूद विपक्षी सांसद अपनी जगह पर नहीं बैठे और इसी दौरान कुछ सांसदों ने कागज फाड़कर आसन की तरफ फेंक दिए।
- इस हंगामे के बाद स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे (5 फरवरी) तक के लिए स्थगित कर दी। अब माना जा रहा है कि पीएम गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा कर सकते हैं।
- हंगामे के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेताओं पर लिखी किताब लहराते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने अहंकार से अब तक बाहर नहीं निकल सकी है।
- स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंके जाने के मामले पर बीजेपी के दलित सांसदों ने स्पीकर को चिट्ठी लिखी है। स्पीकर से विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की मांग की गई।
Rajya Sabha में हुई चर्चा, जमकर हंगमा भी हुआ
राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हुआ और बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन में नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हम सदन चलाना चाहते हैं, लेकिन सरकार जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। सरकार ने अब तक 78 फीसदी सवालों के जवाब नहीं दिए हैं।
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications