नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष का देशभर में प्रदर्शन का ऐलान, 28 नवंबर से होगी शुरूआत
विपक्षी पार्टी के सांसदों का कहना है कि चर्चा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में मौजूद हों। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी पार्टी के सांसदों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध जताया।
नई दिल्ली। नोटबंदी पर विपक्ष का विरोध जारी है। संसद में प्रदर्शन और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताने के बाद विपक्षी सांसदों ने देशभर में प्रदर्शन की योजना बनाई है।

28 नवंबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
नोटबंदी पर विपक्ष ने अपनी नई रणनीति बनाई है। इसके तहत आगामी सोमवार यानी 28 नवंबर से विपक्ष देशभर में प्रदर्शन की तैयारी की है। इसके तहत देशभर में प्रदर्शन, धरना और विरोध मार्च निकाला जाएगा।
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि हम नोटबंदी पर अलग-अलग मार्च करेंगे और एक साथ फैसले का विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार के नोटबंदी के कदम से अब तक 74 लोगों के मारे जाने की खबर है। ये सभी गरीब और जरूरतमंद हैं।
नोटबंदी पर घमासान जारी
सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने मांग की है कि 30 दिसंबर तक लोगों को पुराने नोट इस्तेमाल करने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने इन नोटों को मान्य करार दिया जिससे लोग अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।
नोटबंदी पर सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी पार्टियां लगातार विरोध प्रदर्शन में जुटी हुई हैं। इस बीच संसद परिसर में करीब 200 विपक्षी सांसदों ने धरना दिया।
विपक्षी सांसद एक सुर में सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध कर रहे हैं। संसद परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने उन्होंने प्रदर्शन के साथ विरोध की तख्तियां बुलंद की।
विपक्षी पार्टी के सांसदों का कहना है कि नोटबंदी के फैसले पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही चर्चा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में मौजूद हों। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी पार्टी के सांसदों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध जताया।
संसद में सांसदों ने बनाई मानव श्रृंखला
बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र अभी तक हंगामे और विरोध के चलते ठीक ढंग से नहीं चल सका है। संसद में अभी तक एक दिन की भी कार्रवाई ठीक से नहीं चल सकी है।
विपक्ष, सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चर्चा चाहता है। लेकिन उसकी मांग है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद रहें।
कई ऐसे मौके आए हैं जब विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री विभिन्न मोर्चों पर इस मुद्दे पर बोल रहे हैं लेकिन संसद में आने से बच रहे हैं। आखिर वो संसद के सामने नोटबंदी पर चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे?
प्रधानमंत्री संसद में आएं और नोटबंदी का ऐलान करें: डी राजा
प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने संसद में मौजूद गांधी प्रतिमा के समीप प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान सीपीआई सांसद डी राजा ने कहा कि हमारी बस एक ही मांग है कि प्रधानमंत्री संसद में आएं और नोटबंदी के फैसले का ऐलान करें।
इससे पहले कांग्रेस पार्टी समेत कई अन्य पार्टियों के सांसदों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद आने की अपील की है।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications