Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय जवान का शव क्षत-विक्षत करने पर मुंहतोड़ जवाब देने का आदेश

इससे पहले 28 अक्‍टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल में ही सिपाही मनदीप सिंह के साथ ऐसा ही बर्ताव किया गया था। मनदीप सिंह 17 सिख रेंजीमेंट के सिपाही थे।

माछिल। मंगलवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के माछिल सेक्‍टर में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद तीन जवान शहीद हो गए। पाकिस्तानी आतंकियों ने एक भारतीय जवान के शव के साथ बर्बरता की है।

सीमा के पास छुपे हुए आतंकियों ने कायरता दिखाते हुए एक शहीद जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब किसी भारतीय जवान के शव के साथ बर्बरता की गई है। बताया जा रहा है कि माछिल में पेट्रोलिंग के दौरान जवानों पर आतंकियों ने छुपकर हमला किया

indian army

28 अक्‍टूबर को हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले 28 अक्‍टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल में ही सिपाही मनदीप सिंह के साथ ऐसा ही बर्ताव किया गया था। मनदीप सिंह 17 सिख रेंजीमेंट के सिपाही थे।

इसके बाद 29 अक्‍टूबर को इंडियन आर्मी ने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था। आर्मी ने पाक सेना की चार पोस्‍ट्स को तबाह कर दिया था। इसमें पाक को भारी नुकसान होने की खबरें आई थीं।

ये तीन जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में हुए हमले में जो तीन जवान शहीद हुए हैं उनमें उत्तर प्रदेश के गनर मनोज के कुशवाहा, राजस्थान के रायफलमैन प्रभु सिंह और उत्तर प्रदेश के शशांक के सिंह हैं।

रक्षा मंत्री ने की निन्दा

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है और साथ ही शहीद बहादुर जवानों के बलिदान को सलाम किया है। साथ ही उन्होंने सेना को इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान ने भारत के दावे को किया खारिज

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एलओसी पर भारतीय शहीद जवान के शव को क्षत-विक्षत करने के दावे को खारिज किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+