Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड: काले जादू के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली। देश को आजाद हुए 70 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है, आज हम चांद तक पहुंच गए हैं, लेकिन बावजूद इसके लिए अभी भी अंधविश्वसास एक ऐसी समस्या है जो देश से खत्म नहीं हो रही है। झारखंड में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके ही गांव वालों ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उन्हें शक था कि इस आदमी ने काला जादू करके एक व्यक्ति को मार दिया था। लोगों का आरोप है कि आदमी ने काला जादू करके एक व्यक्ति को मार दिया था। यह मामला झारखंड के लोहारडग जिले के झलजमेद्रा गांव का है।

murder

जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसका नाम सहानी ओरन है, जिसे गांव के लोगों ने बुरी तरह से पीटा, जिसकी वजह व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि यह व्यक्ति काला जादू करता था। गांव वालों ने आरोप लगाया कि सहानी ओरन काला जादू करता था। वह अपने ही गांव के ही एक व्यक्ति बिरसा ओरन के अंतिम संस्कार में नहीं आया था। सहानी के अलावा गांव का हर व्यक्ति अंतिम संस्कार में मौजूद था। सहानी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने की वजह से लोगों को शक हुआ कि उसी ने इस व्यक्ति की हत्या काला जादू करके की है।

इस बात से नाराज गांव वालों ने सहानी को को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। जब सहानी बेहोश हो गया तो लोगों ने उसे सिर पर एक बड़े पत्थर से हमला किया, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद लोगों ने सहानी के शव को गांव में ही पास के आंगनबाड़ी केंद्र गाड़ दिया। घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने सहानी के बेटे का बयान दर्ज किया और एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+