बदबूदार टॉयलेट के मामले में कोलकाता फर्स्ट, दिल्ली दूसरे नंबर पर
70 फीसदी ट्रैवलर्स ने कई जगहों पर घूमने का इरादा सिर्फ इसलिए बदल दिया, क्योंकि साफ-सफाई न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है।
नई दिल्ली। जहां एक ओर पीएम मोदी स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हाल ही में हुए एक सर्वे ने देश की एक और तस्वीर दुनिया के सामने रखी है। तस्वीर भी ऐसी, जो स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल खड़ा कर दे।

हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक कोलकाता के पब्लिक टॉयलेट सबसे अधिक बदबूदार हैं। वहीं इसके बाद दूसरा नंबर आता है देश की राजधानी दिल्ली का। दिल्ली के बाद चेन्नई और मुंबई भी इस कतार में शामिल हैं।
क्या कहते हैं ट्रैवलर्स?
सर्वे के मुताबिक 95 फीसदी यात्रियों (ट्रैवलर्स) ने और अधिक पब्लिक टॉयलेट की मांग की है। साथ ही, यह भी कहा है कि वह मौजूदा पब्लिक टॉयलेट में साफ-सफाई से संतुष्ट नहीं हैं।
इनता ही नहीं, 70 फीसदी ट्रैवलर्स ने तो यह भी कहा है कि उन्होंने कई जगहों पर घूमने का इरादा सिर्फ इसलिए ही बदल दिया क्योंकि साफ-सफाई न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है।
इस सर्वे के लिए करीब 10 हजार ट्रैवलर्स को चुना गया था। यह सर्वे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदाराबाद और पुणे में किया गया, जिसके आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।
किस शहर को मिले कितने वोट?
सर्वे में लोगों ने इन शहरों के पब्लिक टॉयलेट के बदबूदार होने को वोट दिए हैं। इसमें सबसे अधिक वोट मिले हैं कोलकाता को, जहां के टॉयलेट सबसे अधिक बदबूदार साबित हुए हैं।
इस वोटिंग में कोलकाता को 43 प्रतिशत, दिल्ली को 32 प्रतिशत, चेन्नई और मुंबई को 29 प्रतिशत, हैदराबाद को 20 प्रतिशत, पुणे को 18 प्रतिशत और बेंगलुरु को 14 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस तरह से सबसे अधिक बदबूदार टॉयलेट कोलकाता में हैं, जबकि सबसे कम बदबूदार टॉयलेट बेंगलुरु में हैं।
क्या चाहते हैं ट्रैवलर्स?
ट्रैवलर्स ने कहा कि बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और सरकारी दफ्तरों के आसपास अधिक टॉयलेट की जरूरत है। 54 फीसदी भारतीय ट्रैवलर्स का मानना है कि उनके शहर में अधिक टॉयलेट होने चाहिए और साथ ही पर्यटन स्थलों और साइटसीइंग स्पॉट पर भी टॉयलेट होने चाहिए।
वहीं 41 फीसदी ट्रैवलर्स का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर अधिक टॉयलेट बनाए जाने की जरूरत है। इसके अलावा 31 फीसदी ट्रैवलर्स मानते हैं धार्मिक स्थलों पर अधिक टॉयलेट की जरूरत है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications