नक्सल प्रभावित 10 राज्यों के सीएम के साथ अमित शाह की अहम बैठक
नई दिल्ली। नक्सलियों पर नकेल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और झारखंड के सीएम रघुबर दास मौजूद हैं। बता दें कि अमित शाह के पदभार संभालने के बाद यह अपनी तरह की पहली बैठक है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में नक्सलियों के नए ठिकाने, जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ट्राई जंक्शन पर चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि देश के कुछ हिस्सों में जहां नक्सली गतिविधियां ज्यादा हैं, वहां के लिए बड़ी रणनीति तैयार की जाएगी।
गृह मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2009-13 के बीच नक्सली हिंसा के 8782 मामले सामने आए। इस दौरान सुरक्षा बलों सहित 3,326 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 2014-18 के बीच नक्सली वारदातों की संख्या घटकर 4,969 हो गई। इस दौरान सुरक्षा बलों सहित 1,321 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 2009-18 के बीच 1,400 नक्सली मारे गए थे। वहीं इस साल पहले पांच महीनों में नक्सली हिंसा की 310 घटनाएं हुईं, जिसमें 88 लोग मारे गए।
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications