30 दिसंबर तक बैंक में जमा करा दें 500-1000 के नोट, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
मोदी सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध का ऐलान किया था। इस दौरान इन नोटों को बैंक में जमा कराने के लिए 30 दिसंबर आखिरी डेडलाइन दी थी।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने पुराने नोटों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 500 और 1000 रुपये के अमान्य नोटों को 30 दिसंबर तक बैंक में जमा कराने की डेडलाइन दी है। सरकार इस डेडलाइन को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है।

नोटबंदी पर सरकार का अहम फैसला
मोदी सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध का ऐलान किया था। इस दौरान इन नोटों को बैंक में जमा कराने के लिए 30 दिसंबर आखिरी डेडलाइन दी थी।
हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि शायद सरकार इस डेडलाइन को बढ़ा देगी, लेकिन सरकार की ओर से कहा गया है कि 30 दिसंबर की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
सरकार की ओर से कहा गया कि आरबीआई और बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में कैश आ चुके हैं। उनके पास ये कैश उपलब्ध हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं वो 30 दिसंबर तक इन्हें बैंक में जमा करा दें।
30 दिसंबर के बाद RBI में जमा होंगे 500-1000 रुपये के नोट
500-1000 रुपये के ये नोट 30 दिसंबर के बाद बैंक में जमा नहीं हो सकेंगे। इसके बाद अगर किसी के पास 500-1000 के नोट होंगे तो उन्हें आरबीआई में जाकर इन्हें जमा कराना होगा।
30 दिसंबर के बाद आरबीआई में 500-1000 रुपये के नोट जमा कराने की डेडलाइन 31 मार्च 2017 दी गई है। इसके बाद 500-1000 रुपये के नोट कहीं भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
फिलहाल मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष नाराज है। वह लगातार मोदी सरकार को घेर रही है। दूसरी ओर नोटबंदी का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है।
नोटबंदी के बाद से बैंक और एटीएम में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। लोग लगातार अमान्य नोटों को बदलने की कवायद में जुटे हैं। साथ ही नए नोट निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications