Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोटबंदी के बाद पीएम मोदी के बताए ये पांच मंत्र आएंगे आपके बहुत काम

रविवार को मन की बात में कैशलेस सोसायटी बनाने का विजन पीएम मोदी ने जनता के सामने रखा। अब वो जनता को डिजिटल पेमेंट करने की ट्रेनिंग देने में जुट गए हैं।

दिल्ली। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की समस्याओं से जूझ रही देश की जनता के सामने लेसकैश से कैशलेस समाज बनाने का विजन रखा था और उनसे कैशलेस पेमेंट करने के तरीके सीखने की अपील की थी।

इस मामले में पहल करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से पांच तस्वीरें ट्वीट की हैं, जिनमें स्मार्टफोन और कार्ड्स के जरिए कैशलेस पेमेंट करने के गुर बताए गए हैं।

यूपीआई - यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस

जिस बैंक में आपका खाता है, उसका यूपीआई एप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर आप कहीं से भी पैसे का लेन-देन कर सकते हैं।

इसके लिए बैंक या एटीएम में मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद यूपीआई एप से यूनिक आईडी बनानी होगी। यूपीआई पिन सेट करने के बाद पैसे का लेन-देन मुमकिन होगा।

आपका स्मार्टफोन, बैंक और बटुआ दोनों का काम सकता है।

कार्डस, पीओएस के जरिए ई-भुगतान

अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। या फिर कार्ड स्वाईपिंग के जरिए भी भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए पिन भरने होते हैं। पेमेंट के बाद रसीद मिलती है।

अभी हाल में पेटीएम ने ऐसी ही एक सेवा शुरू की थी जिसमें ग्राहक, दुकानदार के स्मार्टफोन में कार्ड के डिटेल्स भरकर ई-पेमेंट करते थे।

ई-वाॉलेट - मोबाइल में आपका बटुवा

मोबाइल कंपनियों, बैंक, पेटीएम या आईआरसीटीसी जैसी सभी सेवाओं के अपने ई-वॉलेट होते हैं। इनमें आप पैसे रख सकते हैं। पेटीएम जैसे वॉलेट से कई सेवाओं के लिए डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है।

एसबीआई बड्डी का भी वॉलेट इंस्टॉल कर उसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं। ऐसे ई-वॉलेट को डेबिट-क्रेडिट या नेट बैंक खातों से भी जोड़ा जा सकता है।

आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम

अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद दुकानों में इसके जरिए फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। आधार नंबर के बेसिस पर बैंक अकाउंट का वेरीफिकेशन होने के बाद ट्रांजेक्शन्स किए जा सकते हैं।

अभी हाल ही में एयरटेल ने राजस्थान में बैंकिंग सेवा शुरू की है जिसमें सिर्फ आधार नंबर के बेस पर खाते खोले जा रहे हैं।

यूएसएसडी से भी फंड ट्रांसफर

डिजिटल पेमेंट या फंड ट्रांसफर करने के लिए कोई जरूरी नहीं कि आपके पास महंगे स्मार्टफोन हों। अगर आपके पास साधारण फोन है तो उससे भी यूएसएसडी के जरिए ई-भुगतान हो सकता है। इसका तरीका तस्वीर में समझाया गया है।

मोबाइल नंबर को बैंक खाता से जोड़ना होगा। फिर *99# डायल करना होगा। उसके बाद बैंक के शॉर्ट नेम के पहले 3 अक्षर या फिर IFSC के पहले 4 अक्षर इसमें भरने होंगे।

इसके बाद फंड ट्रांसफर- MMID का विकल्प चुनना होगा। जिसे भुगतान करना है उसका मोबाइल नंबर और MMID डालने के बाद रकम और MPIN भरना होगा। इसके बाद खाता नंबर का आखिरी 4 अंक डालने के बाद फंड ट्रांसफर हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+