राजधानी दिल्ली में नहीं सजेंगे गणपति के पंडाल, मोहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस, गाइडलाइन जारी
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है और इस वजह से दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी त्योहारों से पहले जिला मैजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक, गणेश चतुर्थी के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर भगवान गणेश की कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी और मोहर्रम के दौरान जुलूस निकालने की भी अनुमति नहीं होगी।
Recommended Video

जबकि इससे पहले दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने भी कोरोना संक्रमण के कारण गणेश उत्सव को सामूहिक रूप ने ना बनाने के निर्देश जारी किए थे और ये भी कहा था कि गणेश पर्व पर यमुना या किसी अन्य जलाशय, सार्वजनिक स्थल, तालाब या घाट पर प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीपीसीसी ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण संस्था ने भी लोगों से अपील की थी कि भक्तगण घर में ही बाल्टी या किसी अन्य पात्र में विसर्जन की रीति पूरा करें।
22 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व
मालूम हो कि गणेश चतुर्थी का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा, जबकि कर्बला के 72 शहीदों के गम में हर साल मनाया जाने वाला मुहर्रम इस बार 20 अगस्त से शुरू होगा। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1276 नए मामले सामने आए हैं, दिल्ली में कुल मामले 1,51,928 हो गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हुई है और कुल मौतों का आंकड़ा 4188 हो गया हैस पिछले 24 घंटे में 1143 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,36,251 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना का तांडव जारी, आंकड़ा पहुंचा 25 लाख के पार
जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में अबतक 25 लाख 89 हजार 682 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 77 एक्टिव केस हैं और 18 लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, तो वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 63 हजार नए मरीज सामने आए और 944 लोगों की मौतें हो गई. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 53,523 और 38,937 नए मामले आए हैं. भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 मामले आए थे।
-
Delhi Gaushala Mission: 10 गौशालाएं से शुरुआत, 40 तक प्लान! CM रेखा गुप्ता का ऐलान—अब गोबर से बनेगी गैस -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: महावीर जयंती पर बैंक-स्कूल में छुट्टी? चेक कर लें मेट्रो और बाजार का हाल -
Delhi Power Cut: मार्च के आखिरी दिन दिल्ली के 40 से ज्यादा इलाकों में छाएगा अंधेरा, आपका एरिया भी लिस्ट में? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज मेट्रो-मार्केट खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट -
Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 'पावर ब्रेक', WFH करने वाले जल्द देख लें शटडाउन का नया शेड्यूल -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल












Click it and Unblock the Notifications