'कर्नाटक संगीत' के मशहूर गायक बालामुरली कृष्णा का निधन
बालामुरली कृष्णा सिर्फ एक गायक नहीं थे, बल्कि अपने पिता की तरह ही कई इंस्ट्रुमेंट बजाने में निपुण थे। बालामुरली कृष्णा वीणा, वॉयलिन, गंजीरा और मृदंग बजाते थे।
चेन्नई। कर्नाटक के मशहूर 'कर्नाटक संगीत' के गायक मंगलामपुल्ली बालामुरली कृष्णा का मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके घर में निधन हो गया है। मृत्यु के समय उनकी उम्र 86 साल थी।

बालामुरली कृष्णा सिर्फ एक गायक नहीं थे, बल्कि अपने पिता की तरह ही कई इंस्ट्रुमेंट बजाने में निपुण थे। बालामुरली कृष्णा वीणा, वॉयलिन, गंजीरा और मृदंग बजाते थे।
वह पूर्वी गोदावरी जिले के संकरागुप्तम के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबियत काफी खराब चल रही थी और खराब तबियत के चलते ही उनकी मौत हो गई है।
8 साल की उम्र में दी थी पहली प्रस्तुति
आपको बता दें कि बालामुरली कृष्णा ने अपनी पहली प्रस्तुति महज 8 साल की उम्र में दी थी। जब वह छोटे थे तब उनका नाम मुरली कृष्णा हुआ करता था, लेकिन बाद में उनका नाम बदल दिया गया।
एक बार उनकी प्रतिभा को उस वक्त के मशहूर संगीतकार सूर्यनारायण मुर्ति भगवातार ने देखा। इसके बाद उन्होंने मुरली कृष्णा के नाम के आगे बाला जोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें दुनिया बाला मुरली कृष्णा नाम से जाना जाने लगा।
'मिले सुर मेरा तुम्हारा...'
एम बालमुरलीकृष्ण 'कर्नाटक संगीत' की बहुत ही सम्मानित हस्ती तो थे ही साथ ही वह एक गायक भी थे। उन्होंने भारतीय एकता और अखंडता लेकर बहुत सारे गीत गाए थे। उन्होंने 'मिले सुर मेरा तुम्हारा....' गाने में भी अपनी आवाज दी है, जो राष्ट्रीय भावना को दिखाने वाला एक गीत है।
आपको बता दें कि 'मिले सुर मेरा तुम्हारा....' गाने में एम बालामुरलीकृष्ण के अलावा पंडित भीमसेन जोशी, लता मंगेशकर, कविता कृष्णमूर्ति, सुचित्रा मित्रा ने अपने सुर दिए हैं। लेकिन अब दुनिया उनकी आवाज नहीं सुन सकेगी।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications