Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा ने जारी किया नीतीश सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा की तरफ से एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है।

पटना। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा की तरफ से एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। रिपोर्ट में भाजपा ने कहा है कि सरकार की व्यवस्था हर क्षेत्र में असफल साबित हुई है, खासकर 'कानून व्यवस्था' के मामले में।

nitish

भाजपा ने इस रिपोर्ट को 'एक साल, बुरा हाल' शीर्षक के साथ जारी किया है। इसे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लॉन्च किया है और कहा है कि पिछले एक साल में ये महा-गठबंधन की सरकार सभी गलत कारणों से चर्चा में रही है।

सुशील मोदी ने पत्रकारों से कहा- महज एक साल के अंदर ही बिहार में स्थितियां बद से बदतर हो चुकी हैं। हमने एक दिन पहले ही नीतीश सरकार के एक साल पूरा होने की रिपोर्ट जारी की है, ताकि मुख्यमंत्री हमारे सवालों के जवाब दे सकें।

कल यानी रविवार को नीतीश सरकार का एक साल पूरा हो रहा है, जिस दिन वह अपने एक साल की रिपोर्ट जारी करेगी। हर साल रिपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने ही शुरू की थी।

सुशील मोदी ने कहा कि अगर विपक्ष ने शहाबुद्दीन, राज बल्ला यादव और रॉकी यादव को दी गई जमानत का विरोध न किया होता तो उन्हें जमानत दिए जाने के खिलाफ नीतीश सरकार कभी भी सुप्रीम कोर्ट नहीं गई होती।

सुशील मोदी ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री के निश्चय से एग्रिकल्चरल हेल्थ, शिक्षा और इंडस्ट्री मिसिंग क्यों हैं? वहीं उन्होंने यह भी पूछा है कि एग्रिकल्चर रोडमैप, मिशन मानव विकास, महादलित विकास मिशन और विजन डाक्युमेंट 2015 का क्या हुआ?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों ने पूरे साल बिहार पर अपना कब्जा किए रखा और मुख्यमंत्री कुछ भी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के आने के बाद अपराध में और अधिक बढ़ावा हो गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+