नोटबंदी पर पप्पू यादव का भड़काऊ बयान, कहा-ATM से पैसे न निकलें तो लगा दो आग
नोटबंदी से नाराज पप्पू यादव ने कहा कि अगर एटीएम से पैसे न निकलें तो उसमें आग लगा दो।
पटना। बिहार के माधेपुर से सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने नोटबंदी को लेकर विवाद बयान दिया है। नोटबंदी से नाराज पप्पू यादव ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा है कि अगर एटीएम से पैसे न निकलें तो उसमें आग लगा दो।

बिहारशरीफ में एक कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नोटबंदी का फैसला बिल्कुल गलत है। नोटबंदी से किसानों और आम जनता को परेशानी हो रही है। अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले पप्पू यादव ने कहा कि अगर एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकलते और वो बेकार साबित हो रहे हैं तो उनमें आग लगा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बीच अगर 500 रुपए के नोट नहीं आए और लोगों की समस्याएं दूर नहीं हुई तो उन की पार्टी संसद नहीं चलने लेगी। पप्पू यादव ने कहा कि नोटबंदी की वजह से किसानों को फसल उत्पादन का मूल्य नहीं मिल पा रहा है और न ही पैसे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से बेहतर है कि सभी राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाया जाए।
उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम लोगों से शराब के कारोबार को लाठी-डंडे से नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं, तो क्यों न जो बैंक व एटीएम ग्राहकों को रुपए नहीं दे रहे हैं, उन्हें जला दिया जाए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर केंद्र सरकार देश की आर्थिक व्यवस्था को डुबा देने पर तुली है, वहीं कुछ राजनेता मीडिया में पब्लिसिटी के लिए कभी रुपए एक्सचेंज कराने के लिए लाइन में खड़े हो जा रहे हैं, तो कोई कुदाल लेकर खेत में काम करने चला जा रहा है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications