सायरस मिस्त्री का दावा, टीसीएस को बेचना चाहते थे रतन टाटा
बयान में रतन टाटा पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि एक बार वह आईबीएम का टीसीएस को खरीदने का प्रस्ताव लेकर जेआरडी टाटा से मिले थे।
मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री पर आरोप लग रहा था कि उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। सायरस मिस्त्री इन सभी खबरों का खंडन किया है।

सायरस मिस्त्री के ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा है कि टीसीएस और जेएलआर में उनकी तरफ से कोई योगदान न किए जाने की सारी खबरें गलत हैं।
बयान में यह भी कहा गया है कि मिस्त्री ने टीसीएस की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रबंधन के साथ करीब 60 ग्लोबल सीईओ के साथ मिले थे। उनके प्रयासों से टीसीएस ने स्पेशल डिविडेंड दिया था।
इतना ही नहीं, बयान के अनुसार सायरस मिस्त्री ने अमेरिका और यूरोप में टीसीएस कस्टमर समिट में भी हिस्सा लिया था। साथ ही वह नवंबर में जापान में होने वाली बैठक में भी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
रतन टाटा पर लगाए आरोप
इस बयान में रतन टाटा पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि एक बार वह आईबीएम का टीसीएस को खरीदने का प्रस्ताव लेकर जेआरडी टाटा से मिले थे। उस दौरान टीसीएस प्रमुख एफसी कोहली बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे, इसलिए जेआरडी टाटा ने आईबीएम की डील के बारे में बात करने से मना कर दिया था।
जब एफसी कोहली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो उन्होंने इस बात का भरोसा दिलाया था कि टीसीएस अच्छा काम कर रही है और भविष्य में भी अच्छा काम करेगी और इसे बेचने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद जेआरडी ने आईबीएम का प्रस्ताव ठुकरा दिया और टीसीएस रतन टाटा के हाथों बिकते-बिकते बची।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications