देश के सरकारी बैंकों का एनपीए करीब 80,000 करोड़ बढ़ा
देश के सरकारी बैंकों का नॉन परफार्मिंग असेट लगातार बढ़ता जा रहा है। वित्त वर्ष 2016 में जुलाई से सितंबर के दौरान सरकारी बैंकों का एनपीए बढ़कर करीब 80,000 करोड के स्तर पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली। देश के सरकारी बैंकों का नॉन परफार्मिंग असेट लगातार बढ़ता जा रहा है। वित्त वर्ष 2016 में जुलाई से सितंबर के दौरान सरकारी बैंकों का एनपीए बढ़कर करीब 80,000 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है।

इस वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2016 तक सभी सरकारी बैंकों का एनपीए 6,30,323 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। जोकि जून 2016 में 5,50,346 करोड़ रुपए के स्तर पर था। तीन महीने की अवधि में एनपीए में करीब 79,977 करोड रुपए बढ़ गया है। बढते एनपीए को देखते हुए सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉवर, रोड टेक्सटाइल, स्टील में बढ़ते एनपीए को रोकने के लिए कदम उठा रही है। इस बाबत की जानकारी केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी है।
उन्होंने राज्यसभा में बताया कि सरकार इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड (आईबीसी) और सारफेसी एक्ट के जरिए बैंकों के इस लोन की रिकवरी करवाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि आरबीआई कॉरपोरेट डेब्ट रिस्ट्रक्चरिंग, फोरम ऑफ स्ट्रेटजिक डेब्ट रिस्ट्रक्चरिंग स्कीम के जरिए एनपीए पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। एक दूसरे जवाब में उन्होंने बताया कि आयरन और स्टील सेक्टर को जून 2016 तक 2.80 लाख करोड़ रुपए का लोन दिया गया था। इसमें से 1.24 करोड़ रुपए का लोन बेड लोन में जा चुका है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने कॉरपोरेट सेक्टर के लिए कोई लोन माफी नहीं की है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications