Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate: वेडिंग सीजन से पहले सोना हो रहा है महंगा, चांदी भी महंगी, क्या है आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today 4 November: भारत में शादियों का मौसम शुरू होते ही सोने-चांदी के दाम एक बार फिर चढ़ने लगे हैं। लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं चांदी ने भी इसका साथ पकड़ लिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की सख्त नीति के कारण तेजी सीमित रही, लेकिन घरेलू बाजार में गोल्ड फिर रफ्तार पकड़ रहा है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10 महंगा होकर ₹1,23,330 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,13,040 प्रति 10 ग्राम हो गया। दो दिनों में कुल मिलाकर सोने की कीमत में लगभग ₹180 की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, चांदी के दाम भी दो दिनों में ₹2,100 प्रति किलोग्राम तक ऊपर चढ़ गए हैं।

Gold Rate Today 4 November

देश की आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,12,910/प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,23,180/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (4 नवंबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,23,330/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,040/10 ग्राम

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,23,180/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,910/10 ग्राम

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,23,180/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,910/10 ग्राम

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,23,830/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,510/10 ग्राम

🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,23,180/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,910/10 ग्राम

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,23,180/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,910/10 ग्राम

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,23,330/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,040/10 ग्राम

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,23,330/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,040/10 ग्राम

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,23,230/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,940/10 ग्राम

🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,23,230/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,940/10 ग्राम

🟡 Silver Price In India Today (4 November 2025): दिल्ली में आज चांदी के भाव में ₹100 प्रति किग्रा की और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब 1 किलो चांदी ₹1,54,100 में बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही दर बनी हुई है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव ₹1,68,100 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सोना-चांदी दोनों की चमक लौटती दिख रही है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह संकेत है कि आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं। अगर आपने अभी तक शादी या निवेश के लिए खरीदारी नहीं की, तो कीमतें और ऊपर जाने से पहले यह सही समय हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+