Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेजस्वी ने स्कूल में शराब की खेप मिलने पर मंत्री रामसूरत राय को बर्खास्त करने की मांग की

पटना। बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री रामसूरत राय की मुश्किलों को विपक्ष बढ़ाता ही जा रहा है। शनिवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर रामसूरत राय की बर्खास्तगी की मांग की है। शनिवार को राबड़ी आवास पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री ही उस स्कूल के संचालक हैं, जहां शराब पकड़ी गई थी। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी को लीज पर दिया था तो उसका एग्रीमेंट प्रस्तुत करें।

tejashwi yadav demand resignation of minister ramsurat rai

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने याद दिलाते हुए कहा कि सीएम ने घोषणा किया था कि जिस भवन में शराब मिलेगा वहां थाना खोला जाएगा तो अभी तक वहां थाना क्यों नहीं खोला गया। वहीं उन्होंने कहा कि स्कूल में शराब मिलने के मामले में जिस अमरेंद्र को जेल भेजा गया है उसके भाई अंशु ने कहा कि स्कूल में शराब का ट्रैक आने की सूचना मेरे भाई ने ही थाने को दी थी। इसके बावजूद उसे ही आरोपित बनाकर जेल भेज दिया गया। बता दें कि इससे पूर्व तेजस्वी यादव ने रामसूरत राय को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि असली शराब माफिया तो सीएम नीतीश कुमार हैं।

वहीं जदयू नेता निखिल मंडल ने तेजस्वी यादव की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट कर शेयर किया है, जिसमें वो किसी बर्थडे पार्टी में हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके हाथ में बीयर की एक बोतल हैजदयू नेता निखिल मंडल ने लिखा कि जो बचपन से खुद शराब का सेवन करता हो उसके बाकी सब शराबी ही दिखता है। भाई तेजस्वी यादव आप अक्सर कहते हैं, बिहार में शराब घर-घर डिलीवर होता है, तो क्या मान लूं, उसमें आपका भी घर है? वैसे अब भी सेवन करते हैं या शराबबंदी के बाद छूट गई आदत। छूट गई तो कहिये नीतीश कुमार जिंदाबाद।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+