Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election: कुटुंबा चुनावी रैली में गरजे राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार पूंजीपतियों की, किसानों की नहीं

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार, 4 नवंबर को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने NDA पर जमकर हमला बोला है।

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब किसानों की जमीन छीनकर उद्योगपति गौतम अडानी को सौंप दी। राहुल गांधी के इस बयान से बिहार में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है।

bihar-election-2025-rahul-gandhi-attacks-modi-nda-government

"गरीब किसानों की जमीन हड़पी गई" - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रैली में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपसे यह नहीं बताया कि गरीब किसानों से जमीन छीनी गई और उसे अडानी को मात्र 1 रुपये प्रति एकड़ के भाव पर दे दिया गया। अमित शाह जी कहते हैं कि बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन नहीं है, लेकिन अडानी जी को देने के लिए जमीन कैसे मिल गई? राहुल गांधी के इस बयान ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव को और तेज कर दिया है।

"मोदी-शाह की सरकार सिर्फ अमीरों की है"

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कॉर्पोरेट परस्त नीतियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है, जबकि किसान, मजदूर और गरीबों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा "मोदी-शाह की सरकार गरीबों की नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार है। किसानों की जमीन, युवाओं का रोजगार और जनता का हक - सब कॉर्पोरेट घरानों को सौंप दिया गया है।"

राहुल गांधी ने बिहार के विकास को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में उद्योगों के लिए जमीन नहीं है, तो फिर सरकार बताएं कि बिहार के युवाओं के लिए रोजगार कहां से आएगा। बिहार के युवाओं को काम नहीं मिल रहा है, किसान बदहाल हैं, और सरकार चुनाव से पहले सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है।

कांग्रेस का पलटवार, BJP का जवाब

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के इस बयान को "सच्चाई की बात" बताया है और कहा कि पार्टी सत्ता में आने के बाद किसानों की जमीन सुरक्षा कानून को मजबूत करेगी। वहीं, भाजपा नेताओं ने इस आरोप को झूठ और भ्रामक प्रचार बताया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि, "राहुल गांधी झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों के हित में सबसे अधिक काम किया है।"

सियासी तापमान चढ़ा

जहां एक ओर कांग्रेस इसे गरीब बनाम अमीर की लड़ाई के रूप में पेश कर रही है, वहीं भाजपा इसे "झूठ और हताशा की राजनीति" बता रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी का यह हमला सीधे तौर पर बिहार के ग्रामीण वोटरों और किसानों को ध्यान में रखकर किया गया है, जो राज्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+