चाय के साथ हम स्नैक्स क्यों लेते हैं? क्या ये वास्तव में जरूरी है?
नई दिल्ली, 22 जुलाई। हममें से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके लिए चाय नियमित दिनचर्या का हिस्सा है। अधिकांश लोगों में पाया जाता है कि वे चाय के साथ रस्क, बिस्किट और नककीन जैसे स्नैक्स का सेवन जरूर करते हैं। हालांकि कैलोरी से भरे स्नैक्स का सेवन करने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्या आपको वाकई इसकी जरूरत है या बस इसे ऐसे चाहते हैं।

फूड थेरेपिस्ट का कहना है कि अक्सर लोग भूख न होने पर भी अनावश्यक रूप से खाते रहते हैं। यह एक आम समस्या है जो वजन बढ़ने के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। ऐसे में आपको अपनी चाय और कॉफी के साथ कुछ खाने की जरूरत नहीं होती है लेकिन यह कहना जितना आसान है इसका पालन कर पाना उतना ही मुश्किल होता है।
अनावश्यक खाने से कैसे बचें?
आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। इंसान को शरीर को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह पूरे दिन सक्रिय रहे, भूख लगने पर स्वादिष्ट भोजन करे और थकान होने पर आराम करे। बस इसे समझने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी नहीं कि आप जब चाय या कॉफी ले तो कुछ खाएं ही।
जब भी आप नाश्ते के लिए मूड बनाए तो खुद से ये सवाल करें कि क्या आपको वास्तव में भूख लगी है।
ऐसे बनाएं दिनचर्या
सुबह उठने के बाद सबसे पहले 4-5 बादाम का सेवन करें फिर चाय या कॉफी लें। ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए ताकि एसिडिटी को खुद से दूर रख सकें। लेकिन अगर आप फिट हैं इसके बावजूद आपको बिस्किट या रस्क लेने की जरूरत नहीं है।
तो अगली बार जब आप चाय या कॉफी ले रहे हों तो इस बारे में जरूर सोचें कि क्यों आपको इसके साथ किसी चीज की जरूरत है। ऐसा क्यों न करें कि सिर्फ चाय या कॉफी का ही मजा लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications