Happy World Post Day 2021 : जानें 9 अक्टूबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व डाक दिवस, क्या है साल 2021 की थीम
2021 World Postal Day Theme : जानें 9 अक्टूबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व डाक दिवस, क्या है साल 2021 की थीम
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर: विश्व डाक दिवस हर साल दुनियाभर में 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। 9 अक्टूबर को दुनिया भर में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। 9 अक्टूबर 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना स्विट्जरलैंड में हुई थी। जापान की राजधानी टोक्यो में 1969 में हुए यूपीयू कांग्रेस में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में घोषित किया गया था। ये दिन डाक सर्विस और उनके लिए काम करने वालों के लिए समर्पित है। विश्व डाक दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में पोस्ट की भूमिका को समझाना है। इसके साथ-साथ वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक विभाग के योगदान के लिए जागरूकता लाना है।

विश्व डाक दिवस की 2021 की थीम (World postal day 2021 theme)
विश्व डाक दिवस 2021 की थीम है- "इनोवेट टू रिकवर"।
ये विषय विश्व डाक दिवस की थीम के लिए बहुत सटीक है क्योंकि ये पोस्टल सर्विस की समस्याओं को उजागर करता है।
Recommended Video
व्यक्तिगत पत्रों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से लेकर ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग पैकेज तक पोस्टल सर्विस आज भी अपना सेवाएं दे रही हैं। हालांकि डिजिटलीकरण की वजह से इसका उपयोग कम हुआ है लेकिन डाक सेवाएं अभी भी समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।
विश्व डाक दिवस का इतिहास
विश्व डाक दिवस का इतिहास 1840 में शुरू हुआ था। 1840 में ब्रिटेन में सर रॉलैंड हिल ने एक नई व्यवस्था को शुरू किया था जिसमें पत्र तैयार किए जाते थे। कहा जाता है सर रॉलैंड हिल ने ही दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा शुरू की थी। विश्व डाक दिवस पहली बार 1969 में जापान के टोक्यो में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) कांग्रेस में मनाया गया था। आनंद मोहन नरूला नामक एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उसी वक्त से डाक सेवाओं के महत्व को उजागर करने के लिए विश्व डाक दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत 1 जुलाई 1876 को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना था। यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बनने वाला भारत एशिया का पहला देश था।












Click it and Unblock the Notifications