Putin ने भारतीय टैलेंट पर क्यों लुटाया प्यार? AI पर 16 साल के Raul John Aju के जवाब ने जीती महफिल
मॉस्को में आयोजित 'AI जर्नी 2026' सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 16 वर्षीय भारतीय AI इनोवेटर राउल जॉन अजू से मुलाकात की। बातचीत में अजू ने वीडियो गेम्स के जरिए AI से गणित सीखने पर विचार रखा, जिस पर पुतिन ने याद रखने की क्षमता और AI पर अत्यधिक निर्भरता के खतरे को लेकर आगाह किया। जवाब में अजू ने कहा कि हमें AI पर निर्भर रहने के बजाय उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए। पुतिन ने अजू के काम की सराहना करते हुए इसे पीएम मोदी की 'मेक इन इंडिया' पहल से जोड़ा। केरल निवासी अजू ने 12 साल की उम्र में 'मी-बॉट' रोबोट बनाया था।
Video Published On: Friday, Nov 27, 2026, 15:54 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
