Pakistani Astronaut: कौन है Zeeshan Ali? CHINA के Space Mission में पहली बार पाकिस्तानी की एंट्री
चीन ने अपने शेनझोउ-24 मिशन के जरिए इतिहास रचते हुए पहली बार किसी विदेशी यात्री को अपने अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग भेजा है। पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली इस मिशन का हिस्सा बने हैं, जहाँ वे करीब एक सप्ताह तक वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। यह उड़ान चीन-पाकिस्तान के 75 साल पुराने रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ती है। वहीं, भारत के राकेश शर्मा की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की याद भी ताजा करती है। 2031 में ISS के संभावित बंद होने के बीच सवाल है कि क्या तियांगोंग अंतरिक्ष सहयोग और शक्ति का नया केंद्र बनेगा?
Video Published On: Wednesday, Nov 25, 2026, 15:29 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
