Houthis ने Red Sea में मचाई खलबली : 2 Indians की जान पर बनी और Saudi Arabia पर महा हमला !
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रेड सी में भारी खलबली मचा दी है। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने जेद्दाह समेत रेड सी तट पर स्थित सभी सऊदी बंदरगाहों को निशाना बनाने की खुली चेतावनी दी है और वहां मौजूद कर्मियों व शिपिंग कंपनियों को तुरंत इलाका खाली करने को कहा है। यह तनाव तब और बढ़ गया जब एक हफ्ते के भीतर रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित पीआईएफ टावर पर दूसरा हूती ड्रोन हमला हुआ। इस हमले में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों व उनके परिवारों की मदद कर रहा है। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि होदेदाह पोर्ट पर कोएलिशन हमलों के बाद यह टकराव इतना क्यों बढ़ा और सऊदी में रह रहे लाखों भारतीयों व ग्लोबल ट्रेड पर इसका क्या असर पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications
