Mauritius Earthquake: 6.4 की तीव्रता से हिला मॉरीशस! जान बचाकर भागे लोग, टल गया सुनामी का खतरा?
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस और आसपास के क्षेत्र में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.4 थी और यह करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जबकि VolcanoDiscovery की शुरुआती रिपोर्ट में रोड्रिग्स द्वीप से लगभग 412 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 5.9 तीव्रता दर्ज होने का ज़िक्र है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है। मॉरीशस या रीयूनियन के लिए कोई सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि 2004 की सुनामी की यादें इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को दर्शाती हैं।
Video Published On: Tuesday, Nov 24, 2026, 21:01 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
