Egypt Tanker Fire: मिस्र में भयानक सड़क हादसा, जिंदा जले 31 लोग , 21 घायल | Kahira Accident
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास गीजा इलाके में पेट्रोलियम पदार्थों से भरा एक टैंकर पलटने के बाद भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास से गुजर रही कारों, मिनी बसों और मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक 31 लोगों की मौत और 21 लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती आकलन के मुताबिक, करीब 27 वाहन आग में जलकर क्षतिग्रस्त हुए। राहत और बचाव के लिए 39 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। मृतकों की पहचान के लिए DNA जांच कराई जा रही है। हादसे की वजह की जांच जारी है।
Video Published On: Thursday, Nov 26, 2026, 14:45 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
