Nvidia CEO के बचाव में उतरे JD Vance, Jensen Huang को दी क्लीन चिट, बचाने की साजिश?
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के खिलाफ किसी अपराध का कोई सबूत नहीं है और वे किसी जांच के दायरे में नहीं हैं। सीबीएस न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में वेंस ने स्पष्ट किया कि हुआंग को राष्ट्रपति की माफी (पार्डन) की कोई ज़रूरत नहीं है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक विकल्प बताते हुए उम्मीद जताई कि वे संसद में सच बोलेंगे। इस बीच पॉलीमार्केट पर 2027 से पहले हुआंग को पार्डन मिलने की संभावना 13% आंकी गई है। संदिग्ध चीनी जासूस से जुड़े विवाद के बाद बोर्ड द्वारा बहाल किए गए हुआंग जल्द ही हाउस समितियों और 3 दिसंबर को सीनेट बैंकिंग समिति के सामने गवाही देंगे।
Video Published On: Thursday, Nov 26, 2026, 14:52 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
