Vamika Arora कौन हैं? 5 मिनट शावर में नहाने से क्यों लगा ₹1.30 लाख का 'जुर्माना'? Video Viral
Vamika Arora Viral Video: क्या महज पांच मिनट नहाने की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये हो सकती है? सुनने में अजीब लगता है, लेकिन एक भारतीय लड़की वामिका अरोड़ा (Vamika Arora) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए, वामिका ने दावा किया कि पांच मिनट के शावर के दौरान निकली भाप से उनके अपार्टमेंट का फायर अलार्म एक्टिव हो गया। इसके बाद उन्हें 1,800 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का भुगतान करना पड़ा, जिसे उन्होंने भारतीय मुद्रा में करीब 1.30 लाख रुपये बताया। इसके बाद उन्होंने बताया कि आखिर पांच मिनट का सामान्य शावर उनके लिए इतना महंगा कैसे साबित हुआ? आइए जानते हैं...

Who Is Vamika Arora: कौन हैं वामिका अरोड़ा?
भारतीय लड़की वामिका अरोड़ा, जो इसी साल ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट हुई हैं। अपने @sorandomvamika नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियो और अनुभव साझा करती हैं। उनकी यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद उनका नाम सुर्खियों में आया है।
Australia Vamika Arora Viral Video: पांच मिनट नहाईं और लगा 1.30 लाख का जुर्माना

वामिका के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब वह अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में नहा रही थीं। उनका दावा है कि उन्होंने शावर में केवल पांच मिनट बिताए थे। वह नहाकर बाहर निकली ही थीं कि अचानक बिल्डिंग का फायर अलार्म बजने लगा। शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। उन्हें लगा कि शायद बिल्डिंग में फायर ड्रिल चल रही है। लेकिन कुछ ही देर बाद मामला उनकी समझ में आने लगा।

अपार्टमेंट में पहुंच गया बिल्डिंग मैनेजर
अलार्म बजने के कुछ देर बाद बिल्डिंग मैनेजर उनके अपार्टमेंट में पहुंच गया। वामिका के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें लगा कि मैनेजर शायद किसी संभावित आग की स्थिति में उन्हें बाहर निकालने के लिए आया है। इसके बाद पता चला कि फायर अलार्म उनके अपार्टमेंट से ही ट्रिगर हुआ था। तब सवाल उठा कि जब कमरे में न आग लगी थी और न धुआं था, तो फायर अलार्म आखिर बजा क्यों?

गलती थी एग्जॉस्ट फैन चालू न करना?
वामिका के मुताबिक, नहाते वक्त उन्होंने बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं किया था। उनका मानना है कि इसकी वजह से गर्म पानी से निकली भाप बाहर नहीं निकल पाई और आसपास जमा होती चली गई। आशंका जताई गई कि यही भाप बाथरूम के बाहर लगे फायर डिटेक्शन सिस्टम तक पहुंच गई और सेंसर ने उसे संभावित धुएं की तरह पहचान लिया। इसके बाद अलार्म एक्टिव हो गया।
'बाथरूम के बाहर फायर अलार्म कौन लगाता है?'

इतनी बड़ी रकम का भुगतान करने की बात सामने आने के बाद वामिका ने अपार्टमेंट में फायर अलार्म की जगह पर भी सवाल उठाया। उनका सवाल था कि आखिर बाथरूम के ठीक बाहर फायर अलार्म क्यों लगाया गया, जहां शावर से निकलने वाली भाप आसानी से पहुंच सकती है? यही सवाल सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उठाया। कुछ लोगों का कहना था कि अगर महज पांच मिनट के शावर की भाप से अलार्म ट्रिगर हो रहा है, तो बिल्डिंग के फायर डिटेक्शन सिस्टम और सेंसर की संवेदनशीलता की जांच होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
