Karnataka Oil Kumar कौन है? 30 साल से बिना खाए जिंदा, रोज 7-8 लीटर पीता है इंजन ऑयल – डॉक्टर भी दंग!
Who Is Karnataka Oil Kumar: सोचिए, जब आप लंच में रोटी-सब्जी खा रहे हों, तो कोई शख्स इंजन ऑयल की बोतल थामकर चाय के साथ गटक रहा हो। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले का ये 'मिस्ट्री मैन' - जिसे लोकल में 'ऑयल कुमार' कहते हैं - 30 साल से यही कर रहा है।
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में वो राहगीरों के चावल-चपाती को ठुकराकर तेल की बोतल उठाता है, और पी जाता है, जैसे कोई दवा हो। दावा है - रोज 7-8 लीटर मोटर ऑयल और चाय पर गुजारा, बिना किसी बीमारी के। लेकिन डॉक्टर चीख-चीखकर चेतावनी दे रहे - 'ये जहर है, मौत का इंजेक्शन है। आइए, इस 'अजीबोगरीब मिस्ट्री मैन' की स्टोरी में डाइव लगाएं, जहां चमत्कार और खतरा एक साथ दौड़ रहे हैं...

'ऑयल कुमार' का 'डेली रूटीन': चावल ठुकराया, तेल गटक लिया - 30 साल का 'मेडिकल मिस्ट्री'!
शिवमोग्गा के इस रहस्यमयी शख्स की उम्र 40 के आसपास बताई जा रही है, लेकिन उनका 'डाइट प्लान' तो 30 साल पुराना है। वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट (@someviralclips) में दिखता है - लोकल लोग कुमार को चावल और चपाती ऑफर करते हैं, लेकिन वो साफ मना कर देता है- 'नहीं, मुझे तेल चाहिए', कहकर वो इंजन ऑयल की बोतल थाम लेता है। दावा? रोज 7-8 लीटर मोटर ऑयल, चाय के साथ - और बिना खाना। कुमार का कहना, 'भगवान अयप्पा का आशीर्वाद है, इसलिए जिंदा हूं।' हैरानी की बात - 30 साल में कभी हॉस्पिटल नहीं गए, कोई बड़ी बीमारी नहीं।
डॉक्टरों का 'रेड अलर्ट': इंजन ऑयल'जहर'! फेफड़े, लीवर, दिमाग - सब खतरे में
डॉक्टर इस 'डाइट' को 'डेथ ट्रैप' बता रहे। इंजन ऑयल में हाइड्रोकार्बन्स, हेवी मेटल्स, और पेट्रोलियम कंपाउंड्स - इंसान के लिए घातक! चेतावनी:-
- श्वसन सिस्टम: तेल फेफड़ों में चला जाए (एस्पिरेशन), तो केमिकल न्यूमोनाइटिस - सूजन, खांसी, सांस फूलना, यहां तक कि रेस्पिरेटरी फेलियर!
- पाचन तंत्र: मुंह-गले-पेट में जलन, उल्टी (खून वाली), अल्सर, इंटरनल ब्लीडिंग।
- अन्य खतरे: सिरदर्द, चक्कर, दौरे (नर्वस सिस्टम), लीवर-किडनी डैमेज, अनियमित हार्टबीट - मौत तक।
- मेडिकल जर्नल्स (जैसे NIH) कहते हैं, तेल निगलना तुरंत पॉइजनिंग का केस है।
'ऑयल कुमार' का 'सुपर पावर' राज: चमत्कार या खतरा? X पर डिबेट छिड़ी!
कुमार का कहना, 'अयप्पा भगवान का आशीर्वाद!' - कोई हॉस्पिटल विजिट नहीं, फिट बॉडी। लेकिन साइंस कहता है - इंजन ऑयल टॉक्सिक, लंबे समय में कैंसर, ऑर्गन फेलियर का रिस्क। वीडियो में वो तेल पीते दिखता है, लेकिन रियल में? 'ऑयल कुमार' की ये 'स्पीड डाइट' - चमत्कार या खतरा?
ये भी पढ़ें- Ola-Uber-Rapido को लगा तगड़ा झटका! Karnataka HC ने कहा– राज्य में बाइक टैक्सी एग्रीगेटर्स को परमिशन नहीं












Click it and Unblock the Notifications