कोलकाता में स्कूल इवेंट में लड़कियों ने किया 'टॉवल डांस', वायरल वीडियो में दिखा ये सब, मचा बवाल
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ स्कूली छात्राएं स्टेज पर बॉलीवुड के मशहूर गाने 'मेरे ख्वाबों में' पर टॉवल लपेटकर डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कोलकाता के एक CBSE प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम का है।
स्कूल की छात्राओं ने किया टॉवल डांस
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा मानकर सामान्य बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे अनुचित और आपत्तिजनक बताते हुए स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने पर किया अश्लील डांस
-ये गाना सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) का है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी इसे बॉलीवुड के क्लासिक सॉन्ग्स में गिना जाता है।
-हालांकि वायरल वीडियो में जिस तरह से इस गाने को प्रस्तुत किया गया है, उस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोग इस वीडियो को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को सेंसर बोर्ड की तरफ से U सर्टिफिकेट दिया गया था यानी इसे परिवार के साथ देखने योग्य माना गया था। ऐसे में स्कूल के स्टेज पर इस गाने को टॉवल डांस के रूप में पेश करना सही नहीं है।
-वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जिस गाने को कभी परिवार के साथ देखने योग्य माना गया था, आज उसे इस तरह से प्रस्तुत करना चिंता की बात है। ये सब अश्लील है।
वायरल वीडियो को लेकर दर्ज की गई शिकायत
जानकारी के मुताबिक ये परफॉर्मेंस स्कूल के किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दी गई थी, जहां मौजूद दर्शक तालियां बजाकर इसका आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठन सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन ने शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच की मांग की है।
स्कूल में अश्लील या आपत्तिजनक प्रस्तुति को रोका जाए
-शिकायत में ये भी कहा गया है कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं ताकि छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर किसी भी तरह की अश्लील या आपत्तिजनक प्रस्तुति को रोका जा सके।
-साथ ही शिक्षा संस्थानों के लिए एक एडवाइजरी जारी करने की भी मांग की गई है जिससे भविष्य में इस तरह के विवादों से बचा जा सके। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की राय दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications