PM मोदी को 'मां की गाली' देने वाली लड़की ने अब किया ऐसा काम, बोली-'मैं सिर्फ 15 साल की हूं',अब भी हो रही ट्रोल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की रुचिका सिंह का मामला अब गरमा गया है। इस मामले जीरो FIR दर्ज होने के बाद रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वो कहती है कि ये उसकी पहली और आखिरी गलती है।
वीडियो में रुचिका सिंह ने अपनी उम्र 15 साल बताई है, जबकि एफआईर में उसकी उम्र 25 साल बताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां लोग अब भी रुचिका सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस पूरे मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं और बच्चों से गलती हो जाती है, उन्हें माफ कर देना चाहिए।

रुचिका ने बताया आखिर क्यों दी PM मोदी को गाली?
वायरल वीडियो में रुचिका हाथ जोड़कर रोते हुए अपनी सफाई देती दिख रही है। उसने दावा किया कि वह सिर्फ 15 साल की है और अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने आई थी। वहीं पास में छात्र प्रदर्शन चल रहा था, जहां कुछ लोग पीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उसी माहौल और भीड़ के उकसावे में आकर उसने गलत शब्द बोल दिए।
रुचिका कहती है,
''मैंने जो बोला है, मुझे पता है कि वो बहुत गलत है। लेकिन सीपी में मेरे पास बार-बार लोग आकर बोल रहे थे कि बोलो-बोलो इस प्रदर्शन के खिलाफ बोलो। सब वहां मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे, कुछ लोग गालियां भी दे रहे थे। बार-बार पूछे जाने पर मैंने भी भीड़ के साथ कुछ ज्यादा बोल दिया। जो मुझे नहीं बोलना चाहिए था। लेकिन मैं सच बता रही हूं ये मेरी पहली और आखिरी गलती है। अब मैं जीवन भर ऐसा कभी नहीं करूंगी।''
उसने इसे अपनी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती बताते हुए माफ करने की अपील की है। हालांकि 30 जुलाई को नोएडा में दर्ज हुई एफआईआर में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी उम्र 25 साल दर्ज है। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यह तेजी से वायरल हो रहा है।
रुचिका नोएडा की रहने वाली है। वो कुछ दिनों पहले नोएडा के ब्यूटी सैलून में नेल आर्ट सीखने गई थी। लेकिन आधार कार्ड मांगे जाने के बाद वो कुछ दिनों में वो जगह छोड़कर चली गई थी।
क्या FIR सही है? राजनीतिक बयानबाजी शुरू
रुचिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कानूनी और राजनीतिक गलियारों में भी बहस छिड़ गई है। सीजेपी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
अभिजीत दीपके ने कहा,
"किसी को गाली देना कोई ऐसा अपराध नहीं है जिसके लिए एफआईआर ठोक दी जाए। क्या देश में दो तरह के कानून चल रहे हैं? अगर गाली-गलौज के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, तो उन सत्ताधारी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केस कब दर्ज होंगे जो सालों से सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करते आ रहे हैं?"
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया ग्रुप भी दो भागों में बंटा हुआ है। एक ग्रुप का कहना है कि गाली पर एक्शन लेने का कोई मतलब नहीं है। वहीं एक तबका ऐसा है जो गाली दिए जाने का बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रहा है।
पीएम मोदी बोले-'गलती सुधारने का मौका मिलना चाहिए'
मामला तूल पकड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इंस्टाग्राम पर 31 जुलाई की देर रात एक रील शेयर की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी गालियां दीं, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है।
पीएम मोदी ने कहा,
"बचपन गलतियों को सुधारने का मौका होता है। ये भटक गए बच्चे हैं, जिन्हें सही राह दिखाने की जरूरत है। मैं इन्हें दिल से माफ करना चाहता हूं। अगर हमारे दांत जीभ को काट लें, तो हम उन्हें तोड़ नहीं देते क्योंकि दोनों हमारे अपने हैं। ठीक वैसे ही यह युवा भी हमारे अपने हैं।"
पीएम मोदी ने चिंता जताई कि हमारी बेटियां ऐसी भाषा बोल रही हैं, जो सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने अपील की कि देश को इन गुमराह युवाओं को अपनाकर सही रास्ते पर लाना चाहिए।
ट्रोलिंग और कानूनी शिकंजा
माफी मांगने और पीएम मोदी द्वारा माफ करने के आश्वासन के बावजूद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। नेटिजन्स लड़की की उम्र में आ रहे अंतर (15 साल बनाम पुलिस रिकॉर्ड में 25 साल) को लेकर उसे ट्रोल कर रहे हैं। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने और उकसाने के पीछे किन लोगों का हाथ था।


Click it and Unblock the Notifications
