VIRAL VIDEO: सुनसान सड़क पर बच्ची को अकेला देख रुका पुलिसवाला, अंत में जो हुआ उसने करोड़ों लोगों को रुला दिया!
Viral Video: आज के दौर में जब सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर नकारात्मक खबरें सुर्खियां बटोरती हैं, तब मानवता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची साइकिल से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी साइकिल की चेन टूट गई। बच्ची परेशान होकर पैदल ही आगे बढ़ने लगी, तभी एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ती है।
बच्ची को इस तरह परेशान और पैदल साइकिल ले जाते देख पुलिसकर्मी ने तुरंत अपनी बाइक रोकी। उन्होंने पास आकर बड़े ही प्यार से पूछा, 'क्या हुआ बेटा, आप पैदल क्यों चल रही हो? बच्ची ने सहमी हुई आवाज में बताया कि कुछ नहीं हुआ। पुलिस वाले ने तुरंत कहा कि घबराओ मत मैं आपका भाई हूं। अगले ही पल बेटी ने बताया कि उसकी साइकिल की चेन टूट गई है।

बाइक पर लादी साइकिल और पहुंचाया मैकेनिक के पास
जब पुलिसकर्मी ने मैकेनिक के बारे में पूछा, तो बच्ची ने बताया कि दुकान यहां से काफी दूर है। बिना एक पल की देरी किए, उस नेक दिल जवान ने अपनी बाइक पर बच्ची की साइकिल को लादा और उसे पीछे बिठाकर खुद मैकेनिक की दुकान तक ले गए। मैकेनिक के पास पहुंचकर उन्होंने अपनी निगरानी में साइकिल को ठीक करवाया।
'वर्दी' ने निभाया भाई का फर्ज
साइकिल ठीक होते ही जैसे ही उस छोटी बच्ची ने पैसे देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, पुलिसकर्मी ने उसे बड़े ही प्यार से रोक दिया। उन्होंने न केवल मैकेनिक को अपने पास से पैसे दिए, बल्कि बच्ची के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और उसे कुछ पैसे दिए ताकि वह अपनी पढ़ाई का सामान ले सके। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित तरीके से बच्ची को उसके घर की ओर रवाना किया।
सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 11 मिलियन (1.1 करोड़) से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 5.15 लाख से ज्यादा लाइक्स और 14 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोग इस पुलिसवाले को सलाम कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि 'अगर देश का हर पुलिसवाला ऐसा हो जाए, तो किसी गरीब और लाचार को कभी कोई दिक्कत नहीं होगी।'












Click it and Unblock the Notifications