सच्चा प्यार या कुछ और? दुल्हन ने एक ही मंडप में 2-2 युवकों संग रचाई शादी! इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें!
थाईलैंड के बुरीराम (Buriram) प्रांत से एक ऐसी शादी की खबर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां एक 37 वर्षीय पूर्व सिंगर और गीतकार, डुआंगडुआन केत्सारो (Duangduan Ketsaro) ने एक ही समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों के साथ शादी के बंधन में बंधकर सबको हैरान कर दिया है। यह अनोखा विवाह पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
डुआंगडुआन के दोनों पति, रोमन और मैकी, ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं और आपस में बहुत गहरे दोस्त हैं। रोमन एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं, जबकि मैकी अभी भी पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। डुआंगडुआन की मुलाकात रोमन से 5 साल पहले पटाया में हुई थी।

रोमन से पहली मुलाकात, फिर मैकी से क्यों की शादी?
इसके बाद रोमन के जरिए उनकी मुलाकात मैकी से हुई। समय के साथ तीनों के बीच एक खास रिश्ता बन गया और उन्होंने आपसी सहमति से एक साथ रहने और शादी करने का फैसला किया।
करोड़ों का दहेज और अनोखी रस्में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाई परंपरा के अनुसार, दोनों दूल्हों ने दुल्हन के परिवार को 'सिन सोद' (पारंपरिक दहेज) के रूप में 1-1 मिलियन बाट (लगभग 29-29 लाख रुपये) दिए। शादी का समारोह पूरी तरह से स्थानीय रीति-रिवाजों जैसे 'बाई श्री सु क्वान' और 'रिस्ट-टाइंग' (कलाई पर धागा बांधना) के साथ पूरा हुआ। शादी के बाद एक मजेदार पल तब आया जब दोनों दूल्हों ने हाथ पकड़कर तालाब में छलांग लगा दी, जो उनकी दोस्ती का सबसे बड़ा प्रतीक था।
क्या परिवार का मिला साथ?
डुआंगडुआन का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनकी पहली शादी से उनके तीन बच्चे और दो पोते-पोतियां हैं। उन्होंने अपने परिवार और माता-पिता की देखभाल के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत की। जब उन्होंने इस शादी का प्रस्ताव अपने परिवार के सामने रखा, तो उनके बच्चों और माता-पिता ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। उनकी माँ का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को सालों तक संघर्ष करते देखा है, और अब वह केवल उसकी खुशी चाहती हैं।
शादी को लेकर क्या है कानूनी स्थिति?
हालांकि, इस शादी को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मान्यता मिल गई है, लेकिन थाईलैंड के नागरिक कानून के तहत बहुविवाह (Polygamy) को कानूनी मान्यता नहीं है। इसलिए, आधिकारिक तौर पर केवल एक ही शादी रजिस्टर्ड हो सकती है। फिलहाल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications